ALLAHABD: मॉर्निग वॉक पर निकले रिटायर्ड जज अशोक कुमार निगम सोमवार सुबह तेलियरगंज इलाके से गायब हो गए। जब काफी देर तक वह घर नहीं लौटे तो परिवार के लोगों को उनकी फिक्र सताने लगी। परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन उनका कहीं कुछ पता नहीं चला। उनके अधिवक्ता बेटे अंशुल ने शिवकुटी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर रिटायर जज के अचानक लापता होने पर स्थानीय पुलिस टीम के साथ उनकी तलाश में जुट गई है।

शिवकुटी थाना क्षेत्र स्थित महर्षि पतंजलि स्कूल के पास शीतला मंदिर परिसर में रहने वाले अशोक कुमार निगम एडीजे के पद से सेवानिवृत्त है। उनकी आखिरी तैनाती रायबरेली जिले में थी। बताया गया है कि वह रोजाना मॉर्निग वॉक पर जाते थे। सोमवार सुबह भी घर वालों को यह बताकर निकले थे कि वह मॉर्निग वॉक पर जा रहें है कुछ देर में लौट आएंगे लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी जब वह वापस नहीं लौटे, तो घरवालों ने उनके नंबर पर कॉल किया तो उनका मोबाइल बंद जा रहा था। इस पर उनकी खोजबीन शुरू हो गई। अशोक निगम जब दोहपर तक भी घर वापस नहीं आए तो परिजन बेहद परेशान हो गए। उन्हें अपहरण और अनहोनी की आशंका होने लगी, इसके बाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता बेटे अंशुल ने शिवकुटी थाने पहुंचकर पिता के गायब होने की जानकारी पुलिस को दी। साथ लिखित तहरीर भी दी। उधर पुलिस ने मामला रिटायर जज से जुड़े होने के कारण उनका मोबाइल सर्विलांस पर लगवाया, तो उनका लोकेशन ट्रेस की गई तो जिले के बाहर मिली। उसके आधार पर पुलिस टीम को बाहर भेजा गया है।

 

मार्निग वाक पर रिटायर जज घर से निकले थे। और फिर वह गायब हो गए रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश में टीमों को लगा दिया गया है। जल्द ही उन्हें ढुंढ लिया जाएगा।

अलोक मिश्रा, सीओ कर्नलगंज