- धूमनगंज एरिया में खौफ का पर्याय है लेडी डॉन मुंडी का नाम

- जमानत पर छूटी तो अब रंगदारी मांगने का लगा मुंडी पर आरोप

- पुलिस ने मुंडी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शुरू की जांच

<- धूमनगंज एरिया में खौफ का पर्याय है लेडी डॉन मुंडी का नाम

- जमानत पर छूटी तो अब रंगदारी मांगने का लगा मुंडी पर आरोप

- पुलिस ने मुंडी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शुरू की जांच

ALLAHABAD: allahabad@inext.co.in

ALLAHABAD: धूमनगंज एरिया की रहने वाली मुंडी एक बार फिर जरायम की दुनिया में तेजी से आगे बढ़ रही है। उस पर एक पेट्रोल पंप में पहुंच कर रंगदारी मांगने का आरोप लगा है। यह वही लेडी है जिसे एसओजी ने मर्डर केस में अरेस्ट किया था। वह जमानत पर छूटने के बाद एक बार फिर जरायम की दुनिया में सक्रिय हो गई है। पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पेट्रोल पंप पर मांगी रंगदारी

धूमनगंज एरिया में राज आटोमोबाइल के नाम से एक पेट्रोल पंप है। वैसे तो इस पेट्रोल पंप के मालिक आरके अग्रवाल हैं लेकिन कल्याणी देवी के रहने वाले अंकित मलहोत्रा उसे चलाते हैं। आरोप है कि दो दिन पहले धूमनगंज एरिया की रहने वाली मुंडी नामक महिला अपने साथी के साथ पहुंची थी। उसने अपनी गाड़ी में पेट्रोल भी भरवा लिया। लेकिन जब उससे रुपए मांगे गए तो वह गुंडई दिखाने लगी। वह सीधे रंगदारी मांग रही थी। पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। उसके बारे में लोग पहले से जानते थे। दबंगई देख कर उसका कोई विरोध न कर सका। अंकित ने धूमनगंज पुलिस स्टेशन में अपनी कंप्लेन दर्ज कराई।

तमंचा लेकर चलती है मुंडी

पुलिस रिकार्ड में मुंडी एक खतरनाक क्रिमिनल है। कुछ सालों पहले तत्कालीन प्रभारी एसओ धनंजय मिश्रा ने अपनी टीम के साथ मुंडी को एक मर्डर केस के आरोप में अरेस्ट किया था। उस वक्त महिला पुलिस को घेराबंदी करके उसे पकड़ना पड़ा। मुंडी को अरेस्ट करना आसान नहीं था। क्योंकि वह हर वक्त अपने पास लोडेड तमंचा रखी रहती है। उसका मोहल्ले में पहले से ही बहुत खौफ है। जमानत पर मुंडी छूट गई। एक केस में उसे सजा भी हो गई है। लेकिन हाईकोर्ट से उसे रिलीफ मिला है। अब एक बार फिर मुंडी के कारनामे बढ़ने लगे हैं।