फिल्मी सिबलिंग्स
फिल्म हैरी पॉटर की सीरीज में मुख्य पात्र हैरी पॉटर के दो सबसे करीबी लोग एक उसका दोस्त रॉन वीज्ली और एक उसकी गर्ल फ्रेंड और फाइनली वाइफ बनी जीनि विज्ली सिबलिंग्स थे। ये भूमिकायें निभाई थीं अभिनेता रूपर्ट ग्रिंट और अभिनेत्री बोनी राइट ने। हाल ही में दोनों की मुलाकात यूनिवर्सल ऑरलैंडो के हैरी पॉटर सेलिब्रेशन के दौरान हुई। इस मौके पर दोनों ने साथ में फोटो भी खिचवायीं।

Ron and Ginny Weasley in Harry Potter movie

ग्रिंट ने इंस्टाग्राम पर साझा की तस्वीर
इसी मौके पर खींची गयी एक खूबसूरत तस्वीर को रूपर्ट ग्रिंट ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया और उसे कैप्शन दिया फेमिली टाइम। उन्होंने हैरी पॉटर की शूटिंग के दौरान बीते पलों को भी याद किया। रूपर्ट ने बताया कि फिल्म में उनकी और हैरी पॉटर की फ्रेंड हरमाइनी ग्रेंजर, जो बाद में उनकी गर्लफ्रेंड बन जाती है, के साथ सीरीज के फाइनल पार्ट हैरी पॉटर और डैथली हालो में लिया गया किसिंग सीन काफी वास्तविक था। रूपर्ट के कॉमिक बुक पर बेस्ड एक नाटक पायलट को पिछले साल अक्टूबर में मंजूरी मिली है।  

inextlive from Hollywood News Desk

Hollywood News inextlive from Hollywood News Desk