RANCHI : हड़ताली राजस्व कर्मचारी सोमवार को राजस्व मंत्री अमर कुमार बावरी के आवास के बाहर भिक्षाटन कर अपना विरोध जताया। इस मौके पर उन्होंने जमकर सरकार विरोधी नारेबाजी भी की। वहीं, इस हड़ताल से अंचल कार्यालयों में जाति, आय और आवासीय सर्टिफि केट बनाने का काम ठप हो गया है। आम लोग इन सर्टिफि केट के लिए भटक रहे हैं। यह भिक्षाटन झारखंड राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के बैनर तले किया गया। मौके पर भरत कुमार सिन्हा, शशि भूषण सिंह, हरेंद्र सिंह, सुधांशु पाठक, जयंत विजय टोप्पो, इंदु देवी समेत कई लोग मौजूद थे।

12 फरवरी से चल रही हड़ताल

रांची सहित राज्य भर के अंचल कार्यालयों में कार्यरत राजस्व कर्मचारी अपनी मांगों के समर्थन में 12 फ रवरी से हड़ताल पर हैं। सरकार से वार्ता के बाद भी उनकी मांगों पर किसी तरह का विचार नहीं किया गया है। वे पिछले 23 दिनों से 11 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर हैं।

काम पर लौटें नहीं तो होंगे बर्खास्त

पिछले 23 दिनों से हड़ताल पर चले रहे राजस्व कर्मी और अंचल निरीक्षकों के नेताओं के खिलाफ प्रशासन कार्रवाई के मूड में है। रांची के उपायुक्त मनोज कुमार द्वारा नोटिस जारी कर हडताली कर्मचारियों को चार मार्च तक ज्वाइन करने का निर्देश दिया गया था, लेकिन कर्मचारियों ने प्रशासन की बात नहीं मानी। जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने कहा कर्मचारी नेताओं कि नेताओं को चिन्हित कर लिया गया है, उनको बर्खास्त करने की प्रक्रिया शुरू होगी।