RANCHI : रिम्स राज्य का सबसे बड़ा हॉस्पिटल है। यहां दूर-दूर से लोग ईलाज कराने आते है। रिम्स में अरेंजमेंट ठीक नहीं होने की वजह से यहां आने वाले पेशेंट्स को ठंड में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कड़ाके की ठंड हड्डियों को छेद रही है। ऐसे में रिम्स में ईलाज करा रहे मरीज ठंड में रात गुजारने को मजबूर है। मरीजों को हॉस्पिटल में ठंड से बचने के लिए मात्र एक कंबल दिया जा रहा है। इसके अलावा यहां पर बचाव के लिए कोई और व्यवस्था नहीं है।

नहीं दिया जाता एक्सट्रा कंबल

ईलाज करा रहे कई मरीजों ने बताया कि सभी बेड फुल होने की वजह से जमीन पर ही ईलाज हो रहा है। और ऊपर से ठंड इतनी अधिक है। निरीक्षक ने अतिरिक्त कंबल मांगने पर देने से इनकार कर दिया। उसका कहना था कि एक मरीज को एक ही कंबल दिया जाएगा।

गर्म कपड़े साथ लेकर आ रहे परिजन

कुछ मरीजों के परिजन अपनी व्यवस्था साथ लेकर चल रहे है। पर जिनके पास अलग से कोई व्यवस्था नहीं है उनकी मजबूरी है और वे कुछ कर भी नहीं सकते। वे लोग ठंड में रात गुजारने को मजबूर है।

कुछ लोगों ने लगाया रूम हीटर

रिम्स प्रबंधन की लापरवाही से परेशान कुछ लोगों ने तो अपने बेड के पास रूम हीटर भी लगा लिया है। इससे आसपास के मरीजों को भी राहत मिली है। पर जबतक हीटर है तभी तक राहत है उसके बाद तो फिर वहीं हाल होगा। फिर हमें ठंड में रात काटनी पड़ेगी।

---बॉक्स--

छह घंटे लेट गई राजधानी

उत्तर भारत में बढ़ते ठंड का कहर जारी है। हर दिन सिटी का पारा गिरता ही जा रहा है। ठंड की वजह से रांची से खुलने वाली राजधानी क्ख्ब्फ्9 अपने निर्धारित समय से करीब म् घंटे लेट गई। वहीं रांची आने वाली क्ख्878 झारखंड एक्सप्रेस लगभग क्फ् घंटे लेट चल रही है। इसके अलावा क्8क्क्0 जम्मूतवी एक्सप्रेस भी 9 घंटे लेट है। ट्रेनों के लेट चलने से पैसेंजर्स को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।