अभिनेता ओम पुरी के ये पांच विवाद हमेशा किए जाएंगे याद
1. कौन कहता है सेना में भर्ती हो जाओ :
उड़ी में हुए आतंकी हमले को लेकर पूरे भारत में आक्रोश था। यह हमला सेना के कैंप में हुआ था और कई सैनिक शहीद भी हुए थे। टीवी चैनलों में इस मुद्दे को लेकर काफी बहस हुई। इसी कड़ी में ओम पुरी भी एक चैनल में इस मामले पर अपनी राय रख रहे थे। तभी उन्होंने एक ऐसा बयान दे दिया जिसकी खूब आलोचना हुई। ओम पुरी ने कहा था कि, 'किसने सैनिकों से कहा था कि, जाओ आर्मी ज्वॉइन करो।' इधर ओमपुरी का यह बयान आया, उधर सोशल मीडिया से लेकर अखबारों तक ओम पुरी के खिलाफ नारेबाजी और राजनीति शुरु हो गई। हालांकि बाद में ओम पुरी ने अपने इस बयान पर माफी मांगी और शहीद परिजनों से मिलकर उनका दुख दर्द भी बांटा।

अभिनेता ओम पुरी के ये पांच विवाद हमेशा किए जाएंगे याद
2. 26 साल बाद पत्नी से हुए अलग :

नंदिता ने ओमपुरी के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दायर किया था। उनका आरोप था कि वह अपनी पहली पत्नी सीमा कपूर के साथ अभी भी जुड़े हैं। उनसे चोरी छुपे मिलते हैं। इतना ही नहीं वह उनके साथ फिजिकल रिलेशन भी मेनटेन किए हुए है। इस बात का जब भी वह विरोध करती हैं तो ओमपुरी उन्हें मारते पीटते हैं। इसके अलाव घर खर्च तक नहीं देते हैं। जिससे उन्हें काफी परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। वहीं अभिनेता ओमपुरी पत्नी नंदिता की ओर से लगाए जा रहे इन आरोपों को अब तक गलत बताते आए हैं। वहीं कहा जा रहा है कि ओमपुरी नंदिता की ओम पुरी पर लिखी किताब ‘अनलाइकली हीरो: द स्टोरी ऑफ ओम पुरी’ से नाराज हैं। इस किताब में नंदिता ने उनके पुराने रिश्तों को गलत तरह से पेश किया है। जो ओमपुरी को नागवार गुजरा।
भैंस का झूठा रेप करने वाले को ओमपुरी ने सच में लाठी से पीट दिया



अभिनेता ओम पुरी के ये पांच विवाद हमेशा किए जाएंगे याद
3. नेताओं को भरी सभा में कहा गंवार :

साल 2011 की बात है। दिल्ली के रामलीला मैदान पर अन्ना हजारे आंदोलन कर रहे थे। भष्ट्राचार के खिलाफ चल रहे इस आंदोलन का कई सेलेब्रिटीज ने समर्थन किया था। उनमें से एक ओम पुरी भी थे। लोगों को भष्ट्राचार के खिलाफ लड़ाई में शामिल करने के लिए ओम पुरी एक भाषण दे रहे थे तभी उन्होंने नेताओं की बेइज्जती करना शुरु कर दिया। ओम पुरी ने कहा था कि, 'ये (नेता) अनपढ़ हैं, इनका क्या बैकग्राउंड है। आधो से ज्यादा सांसद गंवार हैं। हम देखते हैं टीवी पर, ये कैसे लड़ते हैं सदन में।' बस फिर क्या ओम पुरी के इस बयान से राजनेताओं को खूब मिर्ची लगी।
मरने से पहले मेरे बाल डाई करा देना...ओमपुरी के ये 10 डायलॉग जो हमेशा दिलाएंगे उनकी याद



अभिनेता ओम पुरी के ये पांच विवाद हमेशा किए जाएंगे याद
4. बीफ बैन को बताया गलत :
दादरी कांड के दौरान ओम पुरी अपने एक बयान को लेकर फिर सुर्खियों में आए थे। दरअसल दादरी में एक मुसलमान के घर बीफ मिलने पर कुछ लोगों ने उसकी मार-मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद से पूरे देश में बीफ बैन की मांग उठने लगी। तभी ओम पुरी ने कहा था कि, 'जो लोग भारत में बीफ बैन की वकालत करते हैं, वो ढोंगी हैं। हम बीफ का एक्सपोर्ट करके करोड़ों कमाते हैं'।

अभिनेता ओम पुरी के ये पांच विवाद हमेशा किए जाएंगे याद
5. नक्सली अपने हक के लिए लड़ते :
साल 2012 में एक फिल्म 'चक्रव्यूह' की शूटिंग के दौरान ओम पुरी ने नकसलियों को लेकर एक विवादित बयान दिया था। ओम पुरी का कहना था कि, 'ये नक्सली आतंकी नहीं होते, ये अपने हक के लिए मजबूरन हथियार उठाते हैं। ये अपने अधिकारों के लिए लड़ते हैं। ये कभी भी आम आदमी या गरीब को नुकसान नहीं पहुंचाते।' ओम पुरी द्वारा दिया गया ये बयान उस समय खूब सुर्खियों में रहा था।
ओम पुरी का दावा हॉलीवुड फिल्मों में काम करने वाले वो हैं पहले बॉलीवुड एक्टर

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk