रोड एक्सिडेंट में युवक की मौत, आधा दर्जन से अधिक घायल

VARANASI : रोड एक्सिडेंट में बाइक सवारों के लिए गुरुवार का दिन काला साबित हुआ। अलग-अलग एक्सिडेंट में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। वह भाई के साले की शादी में शामिल होकर लौट रहा था। घटना जंसा थाना एरिया के झबरा में हुई। साथ ही तीन अन्य घायल हो गए। एक अन्य एक्सिडेंट में लहरतारा में सूमो ने बाइक को टक्कर मार दी। उस पर सवार दो लोग घायल हो गए। उन्हें प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। चोलापुर में तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक सवारों को मार दिया। गंभीर हालत में प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।

गाडि़यों के टक्कर में टकराया

जंसा थाना एरिया के कपरफोड़वा निवासी वीरेन्द्र पटेल (ख्ख् वर्ष) के बड़े भाई विकास के साले गुरुवार को थी। इसमें शामिल होकर जंसा थाना एरिया के करधना से लौट रहे थे। उसके साथ तीन अन्य लोग भी थे। सभी दो बाइक पर सवार थे। बाइक पर वीरेन्द्र के साथ मिर्जामुराद थाना एरिया के करधना निवासी अनिल पटेल (ख्भ् वर्ष) थे। दूसरी बाइक पर मिर्जापुर के कछवां का ओमप्रकाश पटेल (ख्ब् वर्ष) जंसा भदेयां का सुरेंद्र पटेल (ब्0 वर्ष) सवार थे। सभी जंसा के झबरा पहुंचे थे सभी भदोही से बनारस की ओर आ रही बोलेरो ने अनियंत्रित होकर बाइक सवारों को टक्कर मार दी।

रास्ते में ही हो गयी मौत

टक्कर इतनी जोरदार थी कि चारों बाइक सवार छिटककर रोड पर दूर जा गिरे। सभी शरीर पर कई जगहों पर चोटें लगी। सिर में चोट लगने सी वीरेन्द्र की हालत गंभीर थी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल चारों को मंडलीय हॉस्पिटल पहुंचा। वीरेन्द्र की गंभीर हालत को देखकर उसे बीएचयू के सर सुंदरलाल हॉस्पिटल रेफर कर दिया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी। हॉस्पिटल पहुंचने पर डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। घायल अन्य तीनों का इलाज किया गया। घटना के बाद एक्सिडेंट करने वाली बोलेरो भाग निकली।

बाइक सवारों पर आयी आफत

चोलापुर से लौट रहे बाइक सवारों को लहरतारा में जीटी रोड समीप सूमो ने टक्कर मार दी। बाइक पर सवार जानकी बाजार निवासी अनुज पटेल (ख्ब् वर्ष) और रामअवतार (भ्0 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। चोलापुर थाना एरिया के पलहपट्टी में तेज रफ्तार स्कार्पियों ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार अटेसुवा निवासी उमाशंकर (ब्0 वर्ष) और प्रेमचंद्र पटेल (ख्भ् वर्ष) को गंभीर चोट लगी है। दोनों को प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। घटना के बाद स्कार्पियो बाबतपुर की ओर भाग निकली।