JAMSHEDPUR: सोनारी मेरीन डाइव मेन रोड पर ब्0 वर्षीय सुरेश शर्मा को एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने रौंद डाला। मौके से ड्राइवर गाड़ी लेकर भाग निकला। घटना के बाद घायल को स्थानीय लोग उठाकर एमजीएम हॉस्पिटल ले गए। जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक सोनारी कपाली बस्ती का रहने वाला था। वह घर से निकलकर दोमुहानी नदी में नहाने के लिए जा रहा था। घटना गुरुवार सुबह भ्.फ्0 बजे की है। मृतक मूल रुप से बिहार के गया जिले का रहने वाला है। सोनारी में वह अपने दो बेटों और पत्नी के साथ रहता था। वह मजदूरी का कार्य करता था। गया से परिवार वालों के शहर पहुंचने के बाद ही शव का अंतिम संस्कार होगा।

आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

व्यक्ति की मौत से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। जिसमें काफी संख्या में महिलाएं, बच्चे और बस्ती के लोग शामिल हुए। जाम से वाहनों की लंबी कतारें लग गई। आवागमन बाधित हो गया। जानकारी पर सोनारी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों से बातचीत का प्रयास किया, बिना मुआवजा के सड़क से हटने को अनुरोध को लोगों ने ठुकरा दिया। लोग हो-हंगामा करते रहे। मुआवजा को लेकर सोनारी इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने सरकारी मुआवजा राशि को लेकर बीडीओ और सीओ से बातचीत की। सीओ की ओर से तत्काल सरकारी मुआवजा राशि के रुप में क्0 हजार रुपये मृतक के परिजनों को प्रदान किया गया। इंस्पेक्टर ने हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया इसके बाद लोगों ने जाम समाप्त किया।