- अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर

- मृतक बिजनौर यूपी का बताया जा रहा निवासी

VIKASNAGAR: थाना सहसपुर क्षेत्र में देहरादून-पांवटा हाईवे पर रामपुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक बिजनौर यूपी का बताया जा रहा है। युवक के साथ बाइक पर पीछे बैठा उसका साथी भी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक के परिजनों द्वारा अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।

अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

जानकारी के अनुसार संदीप कुमार ख्भ् पुत्र सुशील कुमार निवासी ग्राम सिकंदरपुरा, बिजनौर, यूपी अपने साथी आदेश कुमार पुत्र प्रकाश सिंह निवासी ग्राम राजा नागल पोस्ट ओसामाफी,अमरोहा यूपी के साथ बाइक से शुक्रवार की देर रात विकासनगर से देहरादून जा रहा था। सहसपुर के रामपुर में जैसे ही वह पहुंचा अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए और काफी देर तक रोड पर पड़े रहे। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष मुकेश त्यागी मय पुलिस बल मौके पर पहुंचे। गंभीर घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने संदीप को मृत घोषित कर दिया, जबकि आदेश को भर्ती कर लिया गया। संदीप की मौत की सूचना पुलिस ने परिजनों को दी और शव को मॉर्चरी में रखवा दिया। शनिवार को मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। थानाध्यक्ष के अनुसार अज्ञात वाहन के बारे में पता किया जा रहा है।