VARANASI

नवरात्रबाद रोडवेज बस का सफर आपकी जेब पर असर डालेगा। हो सकता है कि बनारस से गोरखपुर के बीच सफर में आपकी जेब अधिक हल्की हो। क्योंकि रोडवेज हेडक्वार्टर ने अक्टूबर मंथ से नौ पैसे प्रति किमी की दर से किराये में वृद्धि करने का डिसीजन लिया है। ऐसे में बनारस से गोरखपुर के बीच सफर में आपको क्8 रुपये और खर्च करने होंगे। इसी तरह इलाहाबाद, लखनऊ, कानपुर, आगरा, नई दिल्ली की जर्नी में जेब और भी हल्की करनी पड़ेगी। हालांकि इसमें सिटी बस के पैसेंजर्स को राहत मिलेगी। पंद्रह से बीस किमी के सफर में महज डेढ़ से दो रुपये ही अधिक लगेंगे।

 

दिल्ली, आगरा तक चलती है बस

रोडवेज बस स्टेशन बनारस डिवीजन से सिटी के अलावा पूर्वाचल भर के जिलों में बसों का संचालन होता है। साथ ही इलाहाबाद, लखनऊ, कानपुर, इटावा, फर्रूखाबाद, मथुरा-वृंदावन, बांदा, आगरा, नई दिल्ली तक रोडवेज की बसें रोजाना चल रही हैं। तो ऐसे में लंबी दूरी के यात्रियों पर यह नौ पैसे का असर दहाई में पड़ेगा।

 

 

किराया वृद्धि का हेडक्वार्टर ने फैसला लिया है, इसे अक्टूबर मंथ से लागू किया जाएगा। यदि किराया बढ़ेगा तो यात्री सुविधाएं भी बढ़ेंगी।

पीके तिवारी, आरए, रोडवेज विभाग बनारस

 

 

 

आम आदमी रोडवेज बस से सफर करता है। ऐसे में असर तो जेब पर पड़ना है ही।

मिलिंद कुमार, पैसेंजर

 

सरकार को पहले बसों की हालत सुधारनी चाहिए। फर्श से लेकर सीट तक डैमेज रहते हैं। पहले इन्हें दुरुस्त कराएं।

वीरेंद्र दुबे, पैसेंजर

 

 

यदि किराया बढ़ता है तो सुविधाएं भी बढ़ानी चाहिए। दूर जाने वाली बसों की हालत बहुत खस्ताहाल है।

अभिनव पांडेय, पैसेंजर

 

 

एक नजर

 

8

डिपो हैं बनारस डिवीजन में

भ्ब्म्

बसों का होता है संचालन

फ्भ्

एसी बस

क्फ्0

अनुबंधित बस

क्फ्0

सिटी ट्रांसपोर्ट की बसेज

 

 

 

यहां-यहां के लिए हैं सेवाएं

-बनारस से काठमाण्डू वाल्वो सेवा

-बनारस से नई दिल्ली वाल्वो, स्कैनिया

-बनारस से आगरा वाल्वो सेवा

-बनारस से मथुरा-वृंदावन जनरथ एसी बस

-बनारस से बांदा तक एसी जनरथ सेवा

-बनारस से लखनऊ-कानपुर वाल्वो, स्कैनिया

-बनारस-इलाहाबाद एसी बस सेवा

-शक्तिनगर, गोरखपुर, आजमगढ़ एसी बस सेवा