- हड़ताल में 8 सौ से अधिक कर्मचारियों ने लिया हिस्सा

<- हड़ताल में 8 सौ से अधिक कर्मचारियों ने लिया हिस्सा

BAREILLY:

BAREILLY:

वेतन विसंगति, एसीपी से रोक हटाने सहित कई प्रमुख मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारी थर्सडे को हड़ताल पर रहे। इसमें टेक्नीशियन, वर्कशॉप कर्मचारी सहित बसों का स्टॉफ भी शामिल रहा। लिहाजा, वर्कशॉप में बसें रूटीन चेकअप के बिना ही थर्सडे को रूट्स पर दौड़ती रहीं। वहीं दूसरी बसों का संचालन प्रभावित होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

ब्0 बसें बिना फिटनेस रूट पर

पुराना बस स्टेशन पर रीजन के 8 सौ से अधिक कर्मचारियों ने हड़ताल में हिस्सा लिया। जिसमें विभिन्न सेक्शन के कर्मचारी थे। दोपहर क्ख् से फ् बजे तक चले प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने कोई काम नहीं किया। इस दौरान वर्कशॉप में आने वाली बसें ब्रेक, लाइट, सॉकर, क्लच बिना चेक किए ही रूट्स पर उतार दी गई। फ् घंटे में करीब ब्0 बसें बिना चेक हुए ही सवारियां ढोने के लिए लगा दी गई।

कर्मचारियों ने भरी हुंकार

धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष एके अरोड़ा ने और संचालन उमाकांत तिवारी ने किया। प्रांतीय उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि निगम के कर्मचारियों को पिछले म् वर्ष से मिल रहे एसीपी पर लगी रोक हटाई जाए, संविदा कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों की तरह चिकित्सा सुविधा दी जाए। हमें अपने अधिकारों के लिए एकजुट होना होगा। सभा में मुख्य रूप से पूर्व अध्यक्ष वीरेश गंगवार, भूदेव शर्मा, राजेंद्र मौर्या सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हड़ताल सफल रही। यदि, हमारी मांगें ख्0 फरवरी तक पूरी नहीं की जाती हैं, तो पूरे प्रदेश से कर्मचारी लखनऊ मुख्यालय पर इकट्ठा होकर धरना प्रदर्शन करेंगे। फिर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाएंगे।

एके अरोड़ा, क्षेत्रीय अध्यक्ष, रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद