>JEE मेंस में चमके राजधानी के रोहन

- ऑल इंडिया लेवल पर मिली 43 वीं रैक

- आज से JEE एडवांस के लिए रजिस्ट्रेशन

LUCKNOW:

सीबीएसई की ओर से इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी), नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए हुए ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) मेंस का रिजल्ट थर्सडे को घोषित किया गया। इसमें शहर के रोहन गुप्ता ने ऑल इंडिया लेवल पर 43वीं रैंक हासिल की है।

राजधानी के एक हजार स्टूडेंट्स ने बनाई जगह

इस बार राजधानी के करीब एक हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स ने जेईई एडवांस एग्जाम में शामिल होने के लिए मेरिट में जगह बनाई है। रोहन गुप्ता ने 328 मा‌र्क्स के साथ ऑल इंडिया लेवल पर 43वीं रैंक हासिल की। वहीं अमन तिवारी ने 308 मा‌र्क्स के साथ ऑल इंडिया लेवल पर 217 वीं रैंक और प्रज्ञान पांडेय को 227वीं रैंक मिली।

ओवरऑल मेरिट में गिरावट

इस बार जेईई मेंस के कटऑफ में पिछले साल के मुकाबले 19 अंकों की गिरावट आई है। रुबिक्स रोस्ट्रम के डायरेक्टर आदित्य कुमार की मानें तो मैथ्स का पेपर लेंथी था, जिससे स्टूडेंट काफी परेशान हुए थे। उन्होंने कहा कि अगर आपने जेईई एडवांस के लिए खुद को क्वालिफाई कर लिया है तो फौरन इससे जुड़ी सभी जानकारियां हासिल करें। अगर क्वालिफाई नहीं कर पाएं हैं तो ऑल इंडिया रैंकिंग के आधार पर देखें कि आपको कहां एडमिशन मिल सकता है।

यह है कटऑफ

कैटेगरी 2017 2016 2015 2014 2013

जनरल 81 100 105 115 113

ओबीसी 49 70 70 74 70

एससी 32 52 50 53 50

एसटी 27 48 45 47 45

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आज स

जेईई मेन 2017 के पेपर-1 में पॉजिटिव मा‌र्क्स प्राप्त कर टॉप कैंडीडेट्स सभी कैटेगरी के स्टूडेंट्स समेत आने वालों को जेईई एडवांस 2017 के योग्य माना जाएगा। इसके लिए 28 अप्रैल की सुबह दस बजे से रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। दो मई को शाम 5 बजे तक बिना लेट फीस के साथ रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। वहीं लेट फीस के साथ चार मई को शाम पांच बजतक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

क्या है जेईई एडवांस

जेईई एडवांस एक स्क्रीनिंग टेस्ट है जो देश की 23 आईआईटी में एडमिशन के लिए लिया जाता है। इस एग्जाम से आईआईटी के बीटेक कोर्सेज में एडमिशन मिलता है। जेईई एडवांस का पैटर्न जेईई मेन जैसा ही होता है, लेकिन यह उससे कठिन है। जेईई एडवांस्ड के दो पेपर होंगे, पेपर वन और टू के मा‌र्क्स के आधार पर ही ऑल इंडिया रैंक जारी की जाएगी। 21 मई को पहले पेपर का एग्जाम सुबह 9 बजे से और दूसरे पेपर का एग्जाम दोपहर 2 बजे से शुरू होगा।