रोहित को मिला पूरा प्यार
भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। पिछले साल दिसंबर में रोहित और उनकी गर्लफ्रेंड रही रितिका सजदेह ने शादी की। यह दोनों पिछले 6 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे लेकिन किसी को भनक तक न लगी। रोहित के फैंस को इसके बारे में जानकारी तब हुई तब उन्होंने रितिका के साथ सात फेरे लिए।

जानें कौन हैं रितिका सजदेह
दरअसल रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह स्पोर्ट्स इवेंट मैनेजर है। यही नहीं रितिका क्रिकेटर युवराज सिंह की राखी सिस्टर है। युवी ने एक तस्वीर ट्विटर पर शेयर की थी जिसमें रितिका उन्हें राखी बांधती नजर आ रही थी। रितिका डॉग लवर है और पेटा इंडिया से भी जुड़ी हुई हैं।

क्रिकेट मैदान पर किया था प्रपोज
रोहित शर्मा वर्ल्ड कप 2015 के दौरान 'मिस्ट्री गर्ल' को लेकर खासे चर्चा में थे। वह मिस्ट्री गर्ल कोई और नहीं, बल्कि रितिका थीं। दरअसल रितिका टीम इंडिया के होटल के पास ही एक अन्य होटल में रुकी थीं। रोहित और रितिका जब एकसाथ घूमने निकले तो मीडिया की नजर में आ गए। बाद में रोहित शर्मा ने अपनी हमसफर रितिका को खास अंदाज में प्रपोज किया। रोहित बताते हैं कि उन्होंने 28 अप्रैल को बोरीवली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर रितिका के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था। यह मैदान रोहित के लिए खास है, क्योंकि उन्होंने इसी मैदान से अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। रोहित ने यहां से 11 साल की उम्र में करियर का पहला क्रिकेट मैच खेला था।

Cricket News inextlive from Cricket News Desk

 

Cricket News inextlive from Cricket News Desk