- खजनी चौराहे पर थर्सडे को हुई घटना

- पुराने मकान को तोड़कर बना रहे नया

द्दह्रक्त्रन्य॥क्कक्त्र : खजनी चौराहे पर पुराने मकान की छत ढहने से पांच लोग घायल हो गए। घटना थर्सडे मार्निग हुई। सभी को डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। मामले की सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई।

खजनी कसबा निवासी अशोक साइकिल की दुकान चलाते हैं। उनका पुराना मकान तोड़कर नया मकान बनाया जा रहा है। थर्सडे को काम चल रह रहा था। मकान के पिछले हिस्से पर मजदूर और मिस्त्री काम कर रहे थे। आगे की तरफ मजदूर मकान को तोड़ने में लगे थे, तभी अचानक पुरानी छत भरभराकर ढह गई। इसकी चपेट में आने से अशोक, अशोक का बेटा विकास, प्रेमचंद, प्रेमचंद की पत्‍‌नी शीला और अमित घायल हो गए। लोगों ने मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकलकर हॉस्पिटल पहुंचाया।