-करपिया के डबल मर्डर के मेन आरोपी अनिल समेत तीन गिरफ्तार

-गड़ासा व बांका से अचानक हमला कर की थी दोनों की हत्या

BAREILLY: फरीदपुर के करपिया में छेड़छाड़ के विरोध में दो भाइयों की हत्या में पुलिस ने मुख्य आरोपी अनिल समेत उसके पिता श्रीपाल और मनोहर को गिरफ्तार कर लिया है। अनिल ने गांव से निकाले जाने का बदला लेने के लिए दोनों भाइयों की हत्या की थी। हत्या गड़ासा व बांका से काटकर की गई थी। पुलिस ने तीनों को अलग-अलग एरिया से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिए हैं। अनिल ने मृतकों के परिवार के मनोहर को भी शामिल कर लिया था।

छेड़छाड़ का झूठा आरोप लगाया था

पुलिस ने मेन आरोपी अनिल को सितौली फतेहगंज पश्चिमी से गिरफ्तार किया है। वहीं श्रीपाल को आंवला और मनोहर को चौकी चौराहा के पास से पकड़ा गया है। पुलिस पूछताछ में अनिल ने बताया कि उसके खिलाफ रविंद्र व नरेंद्र की बहन से छेड़छाड़ का झूठा आरोप लगा दिया गया था। इसी वजह से उसे गांव छोड़ना पड़ा था। उसने और उसके घर वालों ने कई बार लड़की के पिता से रिक्वेस्ट की थी कि उसे गांव आ जाने दिया जाए, लेकिन उसे आने नहीं ि1दया गया।

सीधे सिर पर किया वार

वारदात से कुछ दिनों पहले मनोहर और मुकेश से भी लड़की के परिवार वालों का झगड़ा हो गया था। उसके बाद ही हत्या की डेट भी तय कर ली गई थी। दोनों भाई शोर ना मचा सकें इसके लिए सीधे सिर पर ही हमला कर दिया। उसके बाद गले पर बार किए गए। पुलिस ने दूसरे दिन ही अनिल के चाचा हरीशचंद्र और मनोहर मुकेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन बाकी चार आरोपी फरार चल रहे थे।

करपिया डबल मर्डर के मेन आरोपी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गांव में वापस ना आने देने के चलते बदला लेने के लिए अनिल ने मर्डर किया। बचे हुए एक आरोपी की भी तलाश की जा रही है

बृजेश श्रीवास्तव, एसपी रूरल