-पुलिस घटना को मना रही संदिग्ध, पीडि़ता ने अफसरों से लगाई गुहार

MEERGANJ : पुलिस की लाख कोशिश के बावजूद लूट, बलात्कार की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। थाना क्षेत्र के गांव सिंगरा में दरिंदों ने महिला को दबोच लिया और उसके साथ गैंगरेप किया। आरोपी पीडि़ता को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीडि़ता ने कार्रवाई को थाने में तहरीर दी, लेकिन उसकी रिपार्ट दर्ज नहीं की गई। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। पीडि़ता ने आला अफसरों से न्याय की गुहार लगाई है।

घर में थी अकेली

गांव सिंगरा निवासी एक युवक ने बताया कि क्म् सितंबर को गांव के ही तीन युवक उसके घर में घुस आए। उस समय घर पर उसकी पत्‍‌नी और बच्चे थे। दबंगों ने तमंचे के बल पर महिला को कब्जे में ले लिया और उसके साथसामूहिक दुष्कर्म किया। महिला के शोर मचाने पर ग्रामीण दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पीडि़त पक्ष ने कार्रवाई को थाने में तहरीर दी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। पुलिस ने जांच करने की बात कहकर पीडि़ता को टरका दिया। घटना में अभी तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। महिला ने उच्च अधिकारियों से कार्रवाई की गुहार लगाई है।

घटना संदिग्ध है, इसलिए मामले की जांच की जा रही है। यदि शिकायत सही पाई गई तो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

एमएम खान, इंस्पेक्टर मीरगंज।