-पीडि़त महिला ने मीरगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई

MEERGANJ: पुलिस की लाख कोशिश के बावजूद रेप की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। थाना क्षेत्र में रविवार को महिला के साथ पड़ोस के ही युवक ने दुष्कर्म किया। इसी बीच महिला का पति पहुंच गया। आरोपी ने महिला और उसके पति को मारपीट कर घायल कर दिया। शोर सुनकर जब पड़ोसी जुटे तो आरोपी मौके से फरार हो गया। पीडि़ता ने मीरगंज थाने में दुष्कर्म की तहरीर दी है।

पूर्व में भी कर चुका है छेड़छाड़

मंडनपुर गांव निवासी महिला ने बताया कि उसका पति खेत में काम करने गया था। घर में वह अकेली थी। महिला को अकेला देख पड़ोस में रहने वाला युवक ताराचंद घर में घुस आया। युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। इसी बीच महिला का पति पहुंच गया तो आरोपी ने दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट कर पीडि़त महिला के पति को घायल कर दिया। पीडि़ता ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म की तहरीर दी है। पीडि़त महिला के पति ने बताया कि पूर्व में भी आरोपी युवक उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ कर चुका है.इंस्पेक्टर मीरगंज एमएम खां ने बताया कि पीडि़त की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है।