मस्ती भरे जवाब दे रहे
इसमें तीनों खिलाड़ी सवालों के मस्ती भरे जवाब दे रहे हैं। जब उनसे पूछा गया कि वे अपना सीक्रेट किसके साथ शेयर करेंगे, इस पर रहाणे कहते हैं कि वे अपना सीक्रेट एमएस धोनी के साथ शेयर करेंगे। वहीं स्टोक्स ने फाफ डु प्लेसिस को चुना। धोनी ने कहा कि वे अपना सीक्रेट अपने पास ही रखेंगे। वहीं किस खिलाड़ी को नहीं बताएंगे के जवाब में तीनों ने अशोक डिंडा का नाम लिया।

पैसे नहीं शेयर करते माही

जब उनसे पूछा गया कि अगर आपको 10 लाख डॉलर मिले तो टीम के किस अन्य साथी के साथ शेयर करेंगे। इस पर अजिंक्य रहाणे ने कहा कि वे सभी के साथ शेयर करेंगे। बेन स्टोक्स का जवाब था कि वे किसी से शेयर नहीं करेंगे। धोनी ने पहले तो कहा कि शेयर क्यों करें, फिर कहा कि अगर ऐसा करना ही पड़े तो वे अशोक डिंडा के साथ करेंगे। वहीं महिलाओं के बीच पुणे का कौनसा खिलाड़ी सबसे ज्यादा मशहूर है तो बेन स्टोक्स और रहाणे ने बिना ज्यादा समय लिए धोनी का नाम लिया, लेकिन धोनी ने फाफ  डु प्लेसिस का नाम लिया।





और भी रोचक जवाब

-राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स की टीम में ऐसा खिलाड़ी जो बॉलीवुड में हीरो बन सकता हो और कौन विलेन बन सकता है? इस सवाल के जवाब में बेन स्टोक्स ने कहा कि एमएस धोनी हीरो हैं, जबकि स्टीव स्मिथ विलेन हैं। उनके जवाब को सुनकर वहां मौजूद लोग हंसने लगे।
-एड शीरीन के गाने 'शेप ऑफ  यूÓ पर पुणे का कौनसा खिलाड़ी सबसे बढिय़ा डांस कर सकता है? इसके जवाब में अजिंक्य रहाणे ने स्टोक्स का नाम लिया। वहीं धोनी ने आस्ट्रेलिया के डेन क्रिश्चियन को चुना।

 

Cricket News inextlive from Cricket News Desk

Cricket News inextlive from Cricket News Desk