एक्सक्लूसिव

-1691 करोड़ रुपए से डेवलप करेगा हाउसिंग स्कीम, हाउसिंग प्रोजेक्ट व डेवलपमेंट व‌र्क्स

- कम्प्यूटराइजेशन, पार्को के डेवलपमेंट, इलेक्ट्रिसिटी एंड मैकेनिकल व‌र्क्स में खर्च होंगे करोड़ों

KANPUR: केडीए की 24 मार्च को होने वाली बोर्ड की मीटिंग में 2332 करोड़ का प्रपोजल रखा जाएगा। सबसे अधिक 1691 करोड़ से केडीए अपनी हाउसिंग स्कीम्स को डेवलप करने, हाउसिंग प्रोजेक्ट को हकीकत बनाने और डेवलपमेंट व‌र्क्स पर खर्च करेगा। 272 करोड़ रुपए केडीए सिि1वल व‌र्क्स पर खर्च करेगा।

पिछले बजट से कम

नेक्स्ट फाइनेंशियल ईयर के बजट को केडीए अफसरों ने फाइनल कर दिया है। केडीए बोर्ड की मीटिंग 24 मार्च को कमिश्नर मो। इफ्तिखारूद्दीन की अध्यक्षता में होनी है। बोर्ड मीटिंग में पेश किए जाने वाले बजट को सेक्रेटरी केपी सिंह के अलावा केडीए वीसी जयश्री भोज ने भी सहमति दे दी है। यह बजट पिछले फाइनेंशियल ईयर से कम होगा। पिछले फाइनेंशियल ईयर में 2715 करोड़ का बजट केडीए बोर्ड ने पास किया था। जबकि वर्ष 2017-18 के लिए 2332 करोड़ का बजट रखे जाने की उम्मीद है।

ऑन लाइन पास होंगे मैप

पिछले वर्षो की अपेक्षा नेक्स्ट फाइनेंशियल ईयर में केडीए कम्प्यूटराइजेशन पर ज्यादा धनराशि खर्च कर करेगा। इसके लिए 9.30 करोड़ रखे गए हैं। इससे सॉफ्टवेयर खरीदने के साथ डिजिटाइजेशन, स्कैनिंग आदि कार्य होंगे। ऑनलाइन मैप पास कराए जाने के लिए भी सॉफ्टेवयर तैयार किया जा रहा है। जिससे पब्लिक को केडीए की दौड़ न लगानी पड़े और अन्य कार्य भी आसानी से हो सके।

इलेक्ट्रिसिटी एंड मैकेनिकल व‌र्क्स

केडीए ने नेक्स्ट फाइनेंशियल ईयर में 326 करोड़ से डेवलपमेंट व‌र्क्स कराने की तैयारी की है। इसमें 272 करोड़ रुपए सिविल व‌र्क्स के लिए और 55 करोड़ रुपए इलेक्ट्रिसिटी एंड मैकेनिकल व‌र्क्स के लिए रखे गए हैं। इसमें पावर सप्लाई सिस्टम, वाटर सप्लाई और ड्रेनेज सिस्टम शामिल हैं। वहीं कंस्ट्रक्शन व‌र्क्स के लिए केडीए 725 करोड़ का प्राविधान किया है। इससे पराग डेयरी निराला नगर, किदवई नगर ओ ब्लाक, रामगंगा इंक्लेव आदि में फ्लैट्स बनाने का कार्य शामिल है।

पार्को की सूरत भी बदलेगी

केडीए पार्को को डेवलप करने के साथ ही ब्यूटीफिकेशन भी करेगा। केडीए करीब 157 करोड़ से पार्क व ग्रीन बेल्ट डेवलप करने, उनके रखरखाव व उनमें ट्री प्लांटेशन, डिपॉजिट व‌र्क्स, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट व‌र्क्स के लिए रखे हैं। वर्ष 2016-17 में भी केडीए ने अपनी योजनाओ के ही नहीं नगर निगम एरिया में दर्जनों पार्को की सूरत बदलने पर करोड़ों रूपए खर्च किए हैं।

बजट एट ए ग्लांस

हाउसिंग स्कीम, प्रोजेक्ट में कंस्ट्रक्शन व‌र्क्स-725 करोड़

सिविल व‌र्क्स- 272 करोड़

इलेक्ट्रिसिटी एंड मैकेनिकल व‌र्क्स- 55 करोड़

कम्यूटाराइजेशन- 9.30 करोड़

डिपाजिट व‌र्क्स- 22.46 करोड़

इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट व‌र्क्स- 129.38 करोड़

बजट (वर्ष 2017-18)- 2332 करोड़

बजट (वर्ष 2016-17)- 2715 करोड़