फ्लैग: वीमेंस कॉलेज ने भेजी 71 स्टाफ्स की लिस्ट, आरयू ने एचआरडी को भेजे सिर्फ 25 नाम

-आरयू मुख्यालय पहुंचे स्टाफ्स, वीसी को सुनाई पीड़ा

-कर्मचारियों की पीड़ा-नहीं मिल रहा 5वें वेतनमान का लाभ

>RANCHI: रांची वीमेंस कॉलेज में 7क् नन टीचिंग स्टाफ हैं। लेकिन, रांची यूनिवर्सिटी पहुंचते-पहुंचते इनकी संख्या ब्भ् ही रह जाती हैं। मतलब ख्म् कर्मचारी लापता हो जाते हैं। वहीं, इन्हें पुरानी सैलेरी से ही काम चलाना पड़ रहा है। पाचवां वेतमान तक नहीं मिला है। यह खुलासा गुरुवार को तब हुआ, जब रांची वीमेंस कॉलेज के कर्मचारी आरयू मुख्यालय पहुंचे। वीसी के समक्ष अपनी मांगें रखीं।

फ्0 साल काम और कर दिया डिमोशन

रांची वीमेंस कॉलेज के सभी कर्मचारी प्रिंसिपल डॉ। मंजू सिन्हा के साथ गुरुवार को आरयू मुख्यालय पहुंचे। वीसी के सामने अपनी समस्याएं रखीं। कहा-सर हमारे यहां 77 कर्मचारी हैं। यूनिवर्सिटी ने केवल ब्भ् कर्मचारियों की लिस्ट ही एचआरडी को भेजी है। इस कारण न तो उनके लिए पांचवां वेतमान लागू किया जा रहा है और न ही और कोई लाभ मिल रहा है। रजिस्ट्रार डॉ। अमर चौधरी ने कहा कि कॉलेज के सभी कर्मचारियों की लिस्ट बनाकर एचआरडी को भेज दी गई है, तो कॉलेज की प्रिंसिपल ने कहा कि बहाली की तारीख में गड़बडी की गई है। वहीं, कर्मचारियों का कहना है कि फ्0 साल काम करने के बाद प्रमोशन के बजाय उनका डिमोशन कर दिया गया। मालूम हो कि रांची विवि पहले भी अपनी लापरवाही को लेकर चर्चा में रही है। इसे लेकर कर्मचारियों में भी गुस्सा है।

गलती हुई है तो सुधार करेंगे

कर्मचारियों की समस्याएं वीसी डॉ। रमेश पांडे ने गंभीरता से सुनीं। कहा-घबराइए मत। आपके लिए हम एचआरडी जाएंगे। अगर यूनिवर्सिटी की ओर से गलती हुई है, तो हम इसे वहीं सुधार करवाएंगे। अगर डिमोशन किया गया है, तो इसे भी सुधार करवाया जाएगा