कई भाषाओं में रिलीज:

ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म रुद्रमादेवीका  निर्देशन निर्देशक गुणशेखर ने किया है। इस फिल्‍म का निर्माण रिलायंस एंटरटेनमेंट और अभिषेक पिक्चर्स ने किया है। कहा जा रहा है कि यह फिल्‍म काकतीय वंश की रानी रुद्रमा देवी के जीवन पर आधारित है। जो कि राजवंश की तीसरी सदी की महिला शासक के रूप में हैं। सबसे खास बात तो यह है कि दुनिया भर के सिनेमा घरों में प्रदर्शित होने वाली यह फिल्‍म तेलुगू के अलावा और भी कई भाषाओं में हैं। जिसमें हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम आदि भाषाएं शामिल होंगी।

रुद्रमादेवी से प्रभावित:

इस फिल्‍म में दक्षिण की अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी मुख्‍य भूमिका में हैं। वह इसमें रुद्रमादेवी का किरदार निभा रही हैं। अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी योद्धा रानी रुद्रमादेवी की भावपूर्ण कथा से खुद को काफी प्रभावित मानती हैं। इसके लिए उन्‍होंने निर्देशन के कहे अनुसार इस रुद्रमादेवी के बारे में समुचित जानकारी एकत्र की। इतना ही नहीं उनके चरित्र को अपने जीवन में उतारने का पूरा प्रयास किया। इस फिल्म में अल्लु अर्जुन, राणा डग्गुबाती, विक्रमजीत विर्क, प्रकाश राज, कृष्णनन राजू, नित्या मेनन, बाबा सहगल और कैथरीन ट्रेसा प्रमुख आदि कई कलाकार हैं।

महज यूद्ध पर नहीं:

फिल्‍म रुद्रमादेवी कहानी महज युद्ध पर आधारित नही हैं। इस बात का ऐलान खुद निर्देशक गुणशेखर कर चुके हैं। उनक कहना है कि आने वाली तेलुगू फिल्म रुद्रमादेवी एक योद्धा रानी की कहानी जरूर है। लगभग 70 करोड़ रुपये के बजट में बनी रुद्रमादेवी कौतुहलभरी फिल्म होगी। इसमें रानी को कई राजवंशी घटनाओं का सामना करते दिखाया जाएगा। इसमें रोमांस को भी जगह दी गई है। ऐसे में एक्‍शन रोमांस पर आधारित इस फिल्‍म को सिर्फ युद्ध वाली फिल्‍म नहीं कहा जा सकता है। फिल्म में उच्चस्तरीय विजुअल इफेक्ट्स का प्रयोग  तलवारबाजी, घुड़सवारी और हाथी की सवारी दिखाई जाएगी।

inextlive from Bollywood News Desk

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk