आधे का फर्क है 'जज्बा' और 'रुद्रमादेवी' के कलेक्शन में

साउथ के निर्माता गुणशेखर की 3D तेलुगू फिल्म 'रुद्रमादेवी' बॉलीवुड फिल्म ऐश्वर्या रॉय बच्चन और इरफान खान स्टारर फिल्म 'जज्बा' को वर्ल्ड वाइड कलेक्शन में काफी पीछे छोड़ दिया है। 'रुद्रमादेवी' का दुनिया भर में कलेक्शन 32 करोड़ के पार हो गया है जबकि 'जज्बा' का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन साढ़े पंद्रह करोड़ ही रह गया है।

ऐतिहासिक कहानी है रुद्रमादेवी

अनुष्का शेट्टी के लीड रोल वाली फिल्म 'रुद्रमादेवी' दक्षिण में काकातियां शासनकाल की एक रानी रुद्रमादेवी की जीवन पर आधारित है। जबकि ऐश्वर्या की फिल्म 'जज्बा' क्राइम बेस कोर्ट रूम थ्रिलर है। फिल्म विषेशज्ञों के अनुसार दोनों फिल्मों में कोई प्रतियोगिता नहीं है ना तुलना पर व्यवसायिक प्रतिद्वंदिता में अनुष्का की फिल्म ने ऐश की फिल्म को पछाड़ दिया है। ऐश अपने कमबैक में व्यूअर्स को वापस अपनी तरफ खींचने में ज्याबदा कामयाब नहीं हो सकी हैं।

फिल्म 'रुद्रमादेवी' में वीर योद्धा रानी रुद्रमादेवी का लीड किरदार अनुष्का शेट्टी ने निभाया है। जबकि उनके साथ फिल्म में राना डग्गूबती, अल्लू अर्जुन, प्रकाश राज और नित्या मेनन भी मुख्य किरदारों में नजर आ रहे हैं। फिल्म का तमिल वर्जन आने वाले शुक्रवार को रिलीज होगा। 'जज्बा' में इरफान का सर्पोट भी ऐश के काम नहीं आया लगता है।

inextlive from Bollywood News Desk

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk