शोर मचाने पर पीट दिया

बांग्लादेश के बल्लेबाज शब्बीर रहमान पर प्रथम श्रेणी मैच के दौरान एक प्रशंसक को मारने का आरोप लगा है। खबरों की मानें तो पारी में ब्रेक के दौरान एक लड़का शब्बीर की तरफ देखकर शोर मचा रहा था। शब्बीर अंपायर से पूछकर मैदान से बाहर आए और उन्होंने साइट स्क्रीन के किनारे ले जाकर उस फैन को धुन दिया। शब्बीर पर लेवल-4 के उल्लंघन के तहत कार्रवाई होगी। अनुशासन समिति के उपाध्यक्ष शेख सोहेल ने कहा कि अगर शब्बीर जांच में दोषी पाए गए तो उन पर कई मैचों का प्रतिबंध लग सकता है, साथ ही 5 लाख टका का जुर्माना भी लग सकता है।

मैच के दौरान शोर मचा रहे प्रशंसक को इस बल्‍लेबाज ने धुन दिया,ये 5 खिलाड़ी भी खो चुके आपा

विनोद कांबली

पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली का भी विवादों से गहरा नाता रहा है। साल 2015 में उनके और उनकी पत्नी एंड्रिया के खिलाफ मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। उनकी मेड सोनी आरोप था कि वह पिछले दो सालों से कांबली के घर काम कर रही है, लेकिन उसे कोई सैलरी नहीं मिली। ऐसे सैलरी मांगने पर उसके साथ मारपीट उसे तीन दिन तक कमरे में बंधक बनाकर रखा।

मैच के दौरान शोर मचा रहे प्रशंसक को इस बल्‍लेबाज ने धुन दिया,ये 5 खिलाड़ी भी खो चुके आपा

नवजोत सिंह सिद्धू

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और एक अलग अंदाज में क्रिकेट कॉमेंट्री के लिए मशहूर नवजोत सिंह सिद्धू भी कंट्रोवर्सीज से अच्छा जुड़ाव रहा है। उन पर 1988 में एक बुजुर्ग गुरनाम सिंह की हत्या का आरोप लगा था। जिसकी वजह से उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। इस मामले में दिसम्बर 2006 को जस्टिस महताब सिंह और बलदेव सिंह की हाई कोर्ट बेंच ने सिद्धू और उनके दोस्त को दोषी माना था।

मैच के दौरान शोर मचा रहे प्रशंसक को इस बल्‍लेबाज ने धुन दिया,ये 5 खिलाड़ी भी खो चुके आपा

विराट कोहली

साल 2015 में विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया में अभ्यास सत्र के बाद एक अखबार के रिर्पोटर के साथ भी काफी बत्तमीजी की थी। कहा जा रहा था कि विराट अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा पर छपी एक रिपोर्ट से बेहद नाराज थे। जिससे ड्रेसिंग रूम लौटने के दौरान विराट ने एक रिर्पोटर को देखकर अपना आपा खो दिया। पत्रकार कुछ समझ पाता इससे पहले ही उन्होंने गालियां देना शुरू कर दिया था।

मैच के दौरान शोर मचा रहे प्रशंसक को इस बल्‍लेबाज ने धुन दिया,ये 5 खिलाड़ी भी खो चुके आपा

गौतम गंभीर

क्रिकेटर गौतम गंभीर भी कई बार अप्रिय विवादों में घिर चुके हैं। जिनमें उनका ये 2007 में कानपुर वनडे वाला मामला काफी चर्चा में रहा है। इस मैच के दौरान गौतम गंभीर का पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद आपरीदी से झगड़ा हो गया था। इस दौरान अंपायर ने बीचबचाव किया, लेकिन इसके बाद फिर गंभीर रन लेने के दौरान अफरीदी से टकरा गए थे। जिसके बाद दोनों पर जुर्माना लगाया गया था।

मैच के दौरान शोर मचा रहे प्रशंसक को इस बल्‍लेबाज ने धुन दिया,ये 5 खिलाड़ी भी खो चुके आपा

Cricket News inextlive from Cricket News Desk