लाल और सफेद रंग बहुत पसंद

जी हां आपने लोगों को कुछ खास रंगों के लिए क्रेजी होते हुए देखा होगा लेकिन बेंगलुरू के सवनराज जैसा शायद ही सुना हो। सवनराज बेंगलुरू में रियल स्टेट एजेंट हैं। इन्हें लाल और सफेद रंग बहुत पसंद हैं। इन्होंने अपने घर की दीवारों, पर्दों, कटलरी, कपड़ों के साथ सभी वाहन इन दो रंगों में रंग दिए हैं।

हज समिति कार्यालय का रंग तो व‍िरोध के बाद बदल गया,लेक‍िन इन जनाब के रंगों के क्रेज को क्‍या कहेंगे

गाड़ी भी इन दो रंगों में दिखती

इनका इन दो रंगों के प्रति प्रेम कहें या फिर पागलपन कहें। इन्होंने घर के अंदर का पूरा इंटीरियर भी लाल और सफेद रंग का ही करा डाला है। घर के अंदर हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी चीज सब लाल और सफेद रंग में ही दिखाई देती है। इन्होंने अपनी गाड़ी भी लाल और सफेद रंग में ही रंगवा रखी है।

हज समिति कार्यालय का रंग तो व‍िरोध के बाद बदल गया,लेक‍िन इन जनाब के रंगों के क्रेज को क्‍या कहेंगे

टूथपेस्ट भी रेड और व्हाइट रंग में

सवनराज लाल और सफेद रंग का टूथपेस्ट भी यूज करते हैं। इतना ही नहीं उनकी हर फैशन ऐसेसरी जैसे, फोन का कवर, घड़ी, कफलिंक, अंगूठी,ब्रेसलेट, की चेन और हेडफोन तक लाल और सफेद रंग का ही है। खास बात तो यह है कि रंगों के दीवानेपन में उनका परिवार भी उनका साथ देता है।

हज समिति कार्यालय का रंग तो व‍िरोध के बाद बदल गया,लेक‍िन इन जनाब के रंगों के क्रेज को क्‍या कहेंगे

रेड एंड व्हाइट फैमिली से फेमस

टॉयलेट ऐसेसरीज के साथ ही इनका बगीचा भी रेड और व्हाइट है। खाने-पीने की चीजों को इन रंगों में नहीं बदल सकते लेकिन इन्होंने अपना डाइनिंग टेबल और बर्तन सब इन्हीं रंगों में तब्दील करा लिया है। सवनराज बेंगलुरू में एक सेलिब्रेटी के रूप में देखे जाते हैं। इन्हें रेड एंड व्हाइट फैमिली भी कहा जाता है।

हज समिति कार्यालय का रंग तो व‍िरोध के बाद बदल गया,लेक‍िन इन जनाब के रंगों के क्रेज को क्‍या कहेंगेजेल गए लालू पत्नी को करते हैं इतना प्यार, गरीब लालू ने ऐसे थामा था 11 साल छोटी व पैसेवाली राबड़ी का हाथ

National News inextlive from India News Desk