घुटनों के बल चलते तैमूर
सैफ-करीना के बेटे तैमूर अब पूरे 1 साल के हो गए हैं, इसी के साथ अब उन्होंने घुटनों के बल चलना भी शुरू कर दिया है। अपनी फिल्म कालाकांडी के प्रमोशन के दौरान सैफ ने तैमूर की पहली वॉक का एक्सपीरियंस साझा किया। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि तैमूर काफी क्यूट हैं। जब उन्होंने पहली बार अपने नन्हें-नन्हें पैरों से चलने की कोशिश की थी तो ऐसा लगा जैसे कोई बच्चा शराब पीकर चल रहा हो। ये पल हमारी जिंदगी के सबसे शानदार पलों में से हैं।
जानें क्यों,सैफ ने तैमूर को बताया शराब पीकर चलने वाला बच्चा?

सोशल मीडिया पर कई पेज
उन्होंने कहा कि तैमूर को सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटी की तरह ट्रीट किया जाता है। उनके नाम से कई सारे पेज फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर पर बने हुए हैं। जिसके जरिये लोग उनकी फोटो और वीडियो को शेयर करने के साथ अपने-अपने अंदाज में उनकी क्यूट होने की प्रशंसा भी करते हैं।

पब्लिक प्लेस पर फैंस खिंचवाना चाहते हैं फोटो
उन्होंने यह भी कहा कि तैमूर को लोग काफी पसंद करते हैं और उन्हें देखना चाहते हैं। हम भी अपनी तरफ से लोगों के बीच तैमूर की तस्वीरें और वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर डालते रहते हैं। इसमें कुछ गलत भी नहीं है। पब्लिक प्लेस पर अगर कोई फैन उनके साथ फोटो खिंचवाना चाहता है तो हम कभी मना भी नहीं करते।

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk