दिग्विजय सिंह
ये हैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह, लेकिन 'सेल्फी विद डॉटर' ट्रेंड में इस सेल्फी पोज में ये किसके साथ हैं, ये तो मालूम ही नहीं पड़ रहा है। अब ये उनकी बेटी हैं या फिर उनकी बेटी की उम्र की गर्लफ्रेंड।


  
सैफ अली खान
अजी, ये क्या! इस 'सेल्फी विद डॉटर' पेज पर बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान की ये फोटो तो उनकी पत्नी करीना के साथ है। तो क्या सैफ ने करीना को वाकई 'बेटी' कह दिया। वैसे सही भी है...।

जवाहर लाल नेहरू
पिता जवाहर लाल नेहरू ने नेताजी की 'मौत' पर एक गुप्त फाइल बनाई और बेटी ने उसे अवैध रूप से नष्ट कर दिया था। उसके बाद से पिता और बेटी के इस पोज को 'सेल्फी विद डॉटर' में सबसे ऊपर ट्रेंड करना लाजमी ही है।

जैकी श्रॉफ
OMG! ये तो हद ही हो गई। 'सेल्फी विद डॉटर' ट्रेंडिंग में जैकी दादा की फोटो, लेकिन बेटे टाइगर श्रॉफ के साथ। तो क्या वाकई सभी ने ये मान लिया है कि टाइगर श्रॉफ की शक्ल लड़की जैसी ही लगती है।

 
एहसान जाफरी
गुजरात में 2002 के दंगों में मारे गए कांग्रेसी सांसद एहसान जाफरी के बारे में सर्वोच्च न्यायालय की ओर से गठित विशेष जांच दल की रिपोर्ट में कहा गया  कि उन्होंने हिंसक भीड़ पर गोली चलाकर उसे भड़काया था। ऐसे एहसान को ऐसी कमजोर हालत में इस तस्वीर में खुद उनकी बेटी ने सहारा बनकर संभाल रखा है।

Hindi News from India News Desk

 

Interesting News inextlive from Interesting News Desk