क्या है मामला
इस गाने को आवाज दी है सिंगर मीका सिंह ने। गाना लोगों को पसंद भी खूब आ रहा है। वहीं सल्लू मियां का आरोप है कि मीका सिंह ने ये गाना उनसे चुराया है। मामला ये है कि पहले सलमान खान इस गाने में अपनी आवाज देने जा रहे थे। वहीं आखिर में फाइनली मीका सिंह ने इसे अपने सुरों से संवारा। सलमान का खुद ये कहना है कि मीका ने एक बार फिर उनका गाना चुरा लिया। इसी वजह से ये गाना हिट हो गया।   

पहले भी हो चुका है ऐसा
यहां बता दें कि ऐसा पहले भी कई बार हो चुका है कि मीका ने सलमान के हिस्स्ो का गाना गाया है। उनकी जबरदस्त हिट फिल्म 'किक' का बेहद उम्दा गाना 'जुम्मे की रात है...'। इस गाने को पहले सलमान खान ही गाने वाले थे। वहीं बाद में फैसले के अनुसार इस गाने को फाइनली मीका सिंह ने गाया। इस गाने को भी लोगों ने काफी पसंद किया। वहीं दूसरी ओर मीका ने बताया कि 'जुम्मे की रात' का पहला वर्जन सलमान खान ने ही गाया था। उनकी आवाज में ही गाने को पहले रिकॉर्ड भी किया गया। उस समय मीका जकार्ता में थ्ो। उन्होंने बताया कि उनके पास रात साढ़े बारह बजे सलमान खान का फोन आया। उन्होंने मीका से कहा कि वो इस गाने को दोबारा सुन लें और अपनी आवाज में उन्हें गाना भेजें।

जब सलमान ने मीका से ऐसा कहा
वहीं सलमान खान ने बताया कि जिस समय मीका ने उन्हें 'हैंगओवर...' गाने के लिए बधाई दी, उस समय उन्होंने उन्हें ये कहकर चौंका दिया कि अब उनकी ओर से  गाए अगले गाने 'जुम्मे की रात' का इंतज़ार करो। उसके बाद से वह बहुत परेशान हो गए थे। उन्हें लगा कि उनका गाया गाना अब रद्द कर दिया गया है। गौरतलब है कि 'जुम्म्ो की रात...' गाने को प्रीतम ने अपना संगीत दिया है। उनके साथ शब्बीर अहमद ने गीत को शब्द दिए हैं।

Hindi News from Bollywood News Desk

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk