बांद्रा में साइकिल चलाने में मस्त दिखे भाईजान
सलमान खान अपनी फिटनेस और बॉडी को लेकर फेमस हैं। हाल ही में हमने आपको बताया था कि, सलमान खान ने मुंबई में फिल्मसिटी से बांद्रा तक का सफर साइकिल से तय किया था। ऐसा सलमान ने एक बार फिर किया है लेकिन इस बार लोकेशन थोड़ी अलग है। सलमान खान ने हाल ही में विश्व पर्यावरण दिवस पर बीइंग ह्यूमन ब्रांड के तहत इलेक्ट्रिक साइकिल लॉन्च की थी। इसके प्रमोशन के लिए सलमान फिल्मसिटी से बांद्रा तक साइकिल से गए थे। अब सलमान अपने घर के पास बांद्रा के सड़कों पर साइकिल चलाते दिखाई दिए।

 



लगाई शाहरुख भाई की अवाज
खैर सलमान इससे पहले कई बार साइकिल चलाते स्पॉट किए जा चुके हैं। इस बार जैसे ही वो साइकिल चलाते लोगों को दिखे तो उनके फैंस एकटक उन्हें देखने लगे। सलमान आगे चल रहे थे तो पीछे उनके फैंस उनका पीछा कर रहे थे। सलमान शाहरुख के घर के सामने से आवाज लगाते भी निकले। आपको बता दें कि, सलमान ने ग्रे कलर की फुल टीशर्ट और लाइट ब्लू कलर का जींस वियर किया था। बताते चलें कि, सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट ईद के मौके पर 23 जून को रिलीज़ होने वाली है। इसमें उनके भाई सोहेल खान की भी अहम भूमिका है। फिल्म को डायरेक्ट कबीर खान ने किया है।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk