क्या है वो कीमती चीज   

दरअसल बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान को अहमदाबाद के रहने वाले सिराज खान पठान की एक बेहद कीमती चीज पसंद आ गई है। सिराज के पास एक घोडा़ है, जिसका नाम सकाब है। सलमान का दिल उस खूबसूरत घोडे़ ने चुरा लिया है। इस घोडे़ को खरीद कर अपने पास रखने के लिए सलमान ने सिराज को दो करोड़ रुपए ऑफर किये। सिराज ने   सलमान का ये आफर ठुकरा दिया।   

दो करोड़ खर्च करने को तैयार फि‍र भी यह खरीद नहीं पा रहे सलमान खान

घोडे़ की खासियत   

सकाब भारत में एकलौता अपनी तरह का सबसे खूबसूरत घोडा़ है। इसके जैसा एक घोड़ा अमेरिका में है और एक कनाडा में है। सकाब 43 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ लगाता है। दौड़ के दौरान शुरुआत से अंत तक इस तेजी को बरकरार रखता है। सकाब 19 रेसों में जीत हासिल कर चुका है। सकाब सिंधी ब्रीड की घोडी़ और राजस्थानी-सुथरावाली  ब्रीड के घोड़े की संतान है।   

दो करोड़ खर्च करने को तैयार फि‍र भी यह खरीद नहीं पा रहे सलमान खान

कई ऑफर आ चुके   

सिराज सकाब को पांच साल की उम्र में ही 14.5 लाख रुपए में खरीद लाया था। तब से सिराज उसको ट्रेनिंग दे रहा है। सलमान ने तो सकाब की कीमत दो करोड़ आंकी जबकि इससे पहले भी पंजाब के बादल परिवार से उसे खरीदने के लिए 1.11 करोड़ रुपयै का ऑफर सिराज तक भेजा जा चुका है। सिराज ने सलमान की तरह उन्हें भी ना कह दिया।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk