- भाजपा प्रत्याशी को 24 हजार 522 मतों से हराकर सपा के वाचस्पति ने मारा मैदान

-सिराथू विधान सभा क्षेत्र में सपा का पहली बार खुला खाता

KAUSHAMBI(16Sept): भाजपा के कब्जे में रही सिराथू विधान सभा सीट को सपा प्रत्याशी ने छीन लिया है। उपचुनाव में सपा प्रत्याशी ने भारी मतों से भाजपा प्रत्याशी को चुनाव हराया है। सपा ने ख्ब् हजार भ्ख्ख् मतों से चुनाव जीता है। समाजवादी पार्टी का इस सीट पर पहली बार खाता खुला है। हार मिलने से भाजपाई मायूस हैं। वहीं सपाई जश्न मनाने में जुटे हैं।

हार से सदमे में भाजपाई

सिराथू विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव का मतदान क्फ् सितंबर को हुआ था। मंगलवार को नवीन मंडी ओसा में उपचुनाव की मतगणना हुई। पहले ही राउंड से सपा प्रत्याशी वाचस्पति ने बढ़त बनाई जो आखिरी ख्ब् राउंड तक बरकरार रही। सपा प्रत्याशी वाचस्पति ने भाजपा प्रत्याशी संतोष सिंह पटेल को ख्ब् हजार भ्ख्ख् मतों से चुनाव हराकर सीट पर कब्जा जमा लिया है। सपा प्रत्याशी को कुल 79भ्ब्0 मत मिले हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी को भ्भ्0क्8 वोट मिले हैं। कांग्रेस का सबसे बुरा हाल रहा। कांग्रेस प्रत्याशी लालचंद्र कुशवाहा को भ्80फ् वोट मिले हैं। आरओ जवाहर लाल श्रीवास्तव ने जीत की जैसे ही घोषणा की सपाईयों ने जिंदाबाद का नारा लगाना शुरू कर दिया। सपा प्रत्याशी को मतगणना स्थल पर ही लोग बधाई देने लगे। जिला निर्वाचन अधिकारी राजमणि यादव ने सिराथू के नव निर्वाचित विधायक वाचस्पति को जीत का प्रमाण पत्र दिया। सिराथू क्षेत्र में वाचस्पति का जगह-जगह स्वागत हो रहा है। सिराथू विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी का पहली बार खाता खुला है। इसके पहले हुए चुनावों में सपा को इस सीट पर हार का ही मुंह देखना पड़ रहा है। इससे सपाई गदगद हैं।

-------------------

उपचुनाव में किसको कितना मिला वोट

----------------

कुल पड़े वोट - क्म्8फ्भ्क्

-----------------

सपा - 79भ्ब्0

भाजपा- भ्भ्0क्8

कांग्रेस- भ्80फ्

0 सपा प्रत्याशी वाचस्पति ख्ब्भ्ख्ख् मतों से चुनाव जीते।

----------------

ख्0क्ख् का क्या था चुनाव परिणाम

0 भाजपा - भ्79ख्म्

0 सपा- फ्ख्फ्09

0 बसपा- ब्80म्फ्