-केन्द्र सरकार ने फ्राइडे को जारी की 30 डिस्ट्रिक्ट की लिस्ट

-अधिकारियों की लापरवाही से बरेली दौड़ से हुआ बाहर

BAREILLY :

केन्द्र सरकार ने तीसरे चरण में 30 शहर को स्मार्ट सिटी बनाने की लिस्ट जारी की। चौंकाने वाली बात यह रही कि अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा बरेली को भुगतना पड़ा। फ्राइडे को जारी तीसरी लिस्ट में भी केन्द्र सरकार ने बरेली को तवज्जो नहीं दी। वहीं, लिस्ट में तिरुवनंतपुरम टॉप और गंगटोक आखिरी पायदान पर है। उधर, बरेली के स्मार्ट सिटी बनने की दौड़ से बाहर होने के कारण शहरवासियों में मायूसी है।

90 शहर बनेंगे स्मार्ट

शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के लिए केन्द्र सरकार ने स्मार्ट सिटी मिशन की शुरुआत की। इसके तहत शहरवासियों को विकसित शहर मुहैया कराना था। केन्द्र सरकार मिशन के तहत पहले दो राउंड में 60 शहरों का सेलेक्शन कर चुकी है। फ्राइडे को केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री वैंकेया नायडू ने तीसरे राउंड में चयनित किए गए 30 शहरों की लिस्ट जारी की। हैरानगी की बात यह रही कि तीसरी लिस्ट में भी बरेली को जगह नहीं मिली। हालांकि, दूसरे राउंड में मामूली अंकों की कमी के चलते भी बरेली बाहर हो गया था। इसके बाद जिला प्रशासन ने बरेली को तीसरे राउंड में बरेली को स्मार्ट सिटी बनाने की कवायद शुरू की। कुछ दिनों बाद सभी प्रयासों को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। न तो नगर निगम सही तरीके टैक्स कलेक्शन कर पाया। न ही कूड़ा निस्तारण का कोई हल निकला। न ही पेयजल व्यवस्था दुरुस्त हो पाई। न ही तैयार खड़े ओवर हेडटैंक चालू हो सके। वहीं, बरेली को स्मार्ट सिटी बनाने का 1600 करोड़ का प्रोजेक्ट है। इसमें से आधा बजट नगर निगम को खर्च करना है, लेकिन नगर निगम के पास इतना पैसा नहीं है। इस कारण तीसरे राउंड में भी बरेली के हाथ मायूसी लगी।