4.3 इंच की है डिस्प्ले
सैमसंग कंपनी ने अपने इस नये स्मार्टफोन Galaxy J1 Ace में एंड्रायड का ऑपरेटिंग सिस्टम दिया है। इसमें आपको एंड्रायड का 4.4.2 किटकैट ओएस मिलेगा। वहीं इस हैंडसेट में आपको 4.3 इंच की डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा अगर इस हैंडसेट के प्रोसेसर पर गौर करें तो इसमें आपको 1.3GHz का डुअल-कोर प्रोसेसर मिलेगा। साथ ही Galaxy J1 Ace में आपको 512एमबी रैम मिलेगी। अगर इसकी स्टोरेज क्षमता की बात करें तो इसमें 4जीबी की इंटरनल मेमारी मिलेगी। और 32जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड की सुविधा है।
5 एमपी का रियर कैमरा
सैमसंग कंपनी ने अपने इस नये हैंडसेट Galaxy J1 Ace को काफी स्टाईलिश बनाया है। इसका बेहतरीन लुक यूजर्स को अट्रैक्ट कर सकता है। इसमें आपको 5 एमपी का रियर कैमरा मिलेगा, जिसमें की एलईडी फ्लैश होगा। इसके साथ ही 2एमपी का फ्रंट कैमरा भी उपलब्ध है। अगर कनेक्टिविटी की बात की जाये तो Galaxy J1 Ace में आपको 3जी, ब्लूटूथ, वाई-फाई और जीपीएस आदि की सुविधा मिलेगी। बैटरी बैक-अप में भी यह ठीक ही है। इसमें आपको 1800mAH की बैटरी मिलेगी। कलर वैरिएंट्स की बात करें, तो इसमें Black and White कलर मिलेगा।
स्पेसिफिकेशन :-
Model | Galaxy J1 Ace |
Sim | Dual-SIM |
Display | 4.3-inch (480 x 800 pixels) IPS display |
Memory | RAM 512MB, ROM 4GB, External Card – 32 |
Connectivity | GPRS, EDGE, 3G,Wifi, Bluetooth, USB |
Camera | Front- 2, Rear – 5MP with Flash |
OS | Android 4.4.2 (KitKat) |
CPU | 1.3GHz Dual-Core processor |
GPU | Mali-T720 |
Battery | 1800 mAh |
Price | Rs. 6,400 |
Technology News inextlive from Technology News Desk