- इंटर काउंसिल के कर्मचारी जा सकते हैं सामूहिक हड़ताल पर

PATNA : बिहार इंटरमीडिएट शिक्षा परिषद कर्मचारी संघ ने घोषणा की है कि वे आज सामुहिक अवकाश पर रहेंगे। इंटर काउंसिल के कर्मचारी लंबी आंदोलन के मूड में हैं। इससे पहले भी वे कलमबंद हड़ताल और काला बिल्ला लगाकर अपना विरोध जता चुके हैं। संघ के सदस्यों की माने तो अगर बोर्ड जल्द ही उनके लंबित मांगों पर विचार नहीं करती है तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा सकते हैं।

कर्मचारियों के डिमोशन का है मामला

ख्007 में इंटर काउंसिल को भंग कर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति बनाया गया। लेकिन समिति का समय पर समायोजन नहीं हो सका। उस समय इंटर काउंसिल के भ्भ्भ् पद को नहीं माना गया था। इसका संघ की ओर से कफी विरोध भी किया गया था। इसका परिणाम यह हुआ कि जो व्यक्ति सहायक, लिपिक या फिर प्रशाखा पदाधिकारी के पद पर कार्यरत थे सभी का डिमोशन हो गया। मालूम हो कि इस मामले में हाईकोर्ट ने भी कहा था कि जिस पद पर कर्मचारी हैं उन्हें उसी पद पर रखा जाए, लेकिन इस आदेश को मानने के वजाय बोर्ड अगली न्यायिक प्रक्रिया में चली गयी।

बोर्ड में सहमति तो बनी लेकिन एजेंडा में शामिल ही नहीं हुआ

ख्ख् जनवरी को कर्मचारी संगठन और समिति के बीच लंबित मांगों पर बैठक भी हुई। इस बीच मांगों को लेकर सहमति भी बनी और उसे संचिका पर आदेश भी प्राप्त हो गया। लेकिन उसे समिति के एजेंडे में शामिल ही नहीं किया गया। कर्मचारियों की मांग है कि बैठक में बनी सहमति को एजेंडे में शामिल किया जाय। अगर समय रहते बोर्ड और कर्मचारी संगठन के बीच सहमति नहीं बनी तो होने वाली मैट्रिक और इंटर की परीक्षा पर इसका असर पड़ेगा। मालूम हो कि इंटर काउंसिल के सदस्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक दोनो प्रभाग में हैं।

अगर ये लोग हड़ताल पर चले जाएंगे तो समस्या आएगी ही। इंटर और मैट्रिक की परीक्षा होने वाली है। हमारी कोशिश है कि बोर्ड के स्तर पर ही समस्या का समाधान कर लिया जाए। संघ के मांगों पर विचार किया जा रहा है।

- लालकेश्वर प्रसाद सिंह, अध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति

परीक्षा होने वाली है। बोर्ड अगर छात्र हित का ख्याल करती है तो हमलोगों के मांगों पर विचार करें। संघ नहीं चाहता है किसी भी प्रकार से स्टूडेंट को परेशानी हो। हमलोग कल सामूहिक अवकाश पर हैं। बात नहीं बनती है तो आगे की रणनीति तय की जाएगी।

- विनोद यादव, अध्यक्ष, कर्मचारी संघ