-जेआरडी टाटा स्पो‌र्ट्स काम्प्लेक्स में संपन्न हुई 16वीं झारखंड राज्य (अंडर-7 व अंडर-11) चेस चैंपियनशिप

-अंडर-11 बालक वर्ग में पूर्वी सिंहभूम के कुमार संकल्प दूसरे स्थान पर रहे

-बालिका वर्ग में अरिशा सिराज दूसरे व चेल्सी मित्तल तीसरे स्थान पर रहीं

-अंडर-7 बालिका वर्ग में पूर्वी सिंहभूम की सारा जैन को मिला पहला स्थान

JAMSHEDPUR: पूर्वी सिंहभूम के संचित मुखर्जी व रांची की सुचरिता चक्रवर्ती ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए जेआरडी टाटा स्पो‌र्ट्स काम्प्लेक्स में संपन्न हुई क्म्वीं झारखंड राज्य (अंडर-7 व अंडर-क्क्) चेस चैंपियनशिप के अंडर-क्क् वर्ग में क्रमश: बालक व बालिका का खिताब अपने नाम कर लिया। अंडर-क्क् बालक वर्ग में पूर्वी सिंहभूम के कुमार संकल्प दूसरे व धनबाद के इशांत कुमार तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में अरिशा सिराज दूसरे व चेल्सी मित्तल तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर-7 बालक वर्ग में धनबाद के कृष्णा कुमार साव पहले स्थान पर रहे, धनबाद के अर्चित मित्तल को दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। सरायकेला के नमन सिंह तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में पूर्वी सिंहभूम की सारा जैन पहले स्थान पर रहीं, वहीं धनबाद की प्रतिभा सिंह को दूसरा व पूर्वी सिंहबूम की गीतिका वर्मा को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।

रिजल्ट इस प्रकार हैं

अंडर-7 बालक वर्ग में कृष्णा कुमार साव ने अर्चित मित्तल को, आरव सिन्हा ने जयराम बकरेवाल को, नमन सिंह ने कृष्णा अग्रवाल को, अवनीस पांडेय ने मो। अनस शफीक को, अमितांशु दास ने वेदांग भूषण को पराजित किया। बालिका वर्ग में एमिली बेरा ने सारा जैन को, गीतिका वर्मा ने रिया बकरेवाल को, प्रतिभा सिंह ने समृद्धि बुधिया को, भारती मिश्रा ने स्मृति सिंह को मात दी।

अंडर-क्क् वर्ग में संचित मुखर्जी ने ओम नारायण भुइयां को, इशांत कुमार ने शाश्वत पॉल को, कुमार संक्लप ने जॉयदीप विश्वास को, आयुष कुमार ने ऋषभ कुमार को, अनुराग पाणिग्रही ने अनिमेष को मात दी। बालिका वर्ग में सुचरिता चक्रवर्ती ने प्राची बाल को, चेल्सी मित्तल ने हर्षवी मतालिया को, आस्था रानी भुइयां ने कौशिका कुमारी को, धृति बर्नवाल ने लशिका बकरेवाल को मात दी।