JAMSHEDPUR: दिल्ली में फ्0-फ्क् मार्च को संताली साहित्यकार जुटेंगे। मौका होगा साहित्य अकादमी नई दिल्ली की ओर से आयोजित अखिल भारतीय संताली लेखक सम्मेलन का। नई दिल्ली के फिरोजशाह रोड स्थित रवींद्र भवन के साहित्य अकादमी ऑडिटोरियम में इस सम्मेलन का आयोजन किया जाना है। इसमें संताली साहित्य की वर्तमान स्थिति पर तो चर्चा की ही जाएगी, चार संताली साहित्यकारों पर आधारित वृतचित्र भी प्रदर्शित की जाएगी। संताली साहित्य की स्थिति पर होने वाली चर्चा की अध्यक्षता विश्वनाथ हांसदा करेंगे तो इसपर नाकू हांसदा, माधव चंद्र हांसदा, भोगला सोरेन, आनपा मरांडी आलेख प्रस्तुत करेंगे। साहित्य अकादमी के संताली परामर्श मंडली के संयोजक गंगाधर हांसदा सम्मेलन में आरंभिक व्याख्यान देंगे। बीज भाषण पूर्णचंद्र हेम्ब्रम देंगे। अध्यक्षता संताली लेखक पृथ्वी माझी करेंगे। वहीं गोविंद चंद्र माझी, चिन्मयी हांसदा, भुजंग टुडू, टीसी बास्के, गणेश मांडी, लक्ष्मण किस्कू व टुड़ा मुर्मू कविता पाठ करेंगे।

चुनौतियों पर होगी चर्चा

इस क्रम में जीतराय हांसदा द्वारा निर्देशित नाटक जुगी तिरयो का मंचन भी किया जाएगा। जबकि फ्क् मार्च को संताल समाज की विविध चुनौतियों पर चर्चा की जाएगी। इस चर्चा की अध्यक्षता नित्यानंद हेम्ब्रम करेंगे तो आलेख रविलाल टुडू, गोपाल सोरेन व सलखू मुर्मू प्रस्तुत करेंगे। कहानी पाठ भी होगा.अध्यक्षता श्याम बेसरा करेंगे। पाठ निरंजन हांसदा, रानी मुर्मू व दिलीप हांसदा करेंगे। सम्मेलन में मेरी दुनिया मेरा लेखन नामक सत्र का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें दमयंती बेसरा, अर्जुन चरण हेम्ब्रम व रघुनाथ मार्डी वक्ता के रूप में भाग लेंगे। वहीं कविता पाठ से कार्यक्रम का समापन होगा। कविता पाठ की अध्यक्षता बीएन मुर्मू करेंगे। इसमें काशीनाथ सोरेन, सोमनाथ हांसदा, आदित्य मांडी, मानसिंह माझी, सरोजनी बेसरा व धुनू मुर्मू कविता पाठ करेंगे।