हरुनगला में कब्रिस्तान के प्रस्ताव पर भाजपा की आपत्ति

नाराज सपा पार्षद ने सदन में मारने को उठाई कुर्सी

भाजपा पार्षदों का सदन से वॉकआउट, मेयर ने पास किया प्रस्ताव

BAREILLY: नगर निगम के जिम्मेदार अपने कारनामों से स्थानीय सरकार को फिर शर्मसार कर रहे हैं। निगम की बोर्ड बैठक एक बार फिर विकास और बेहतरी के मुद्दों से दूर बवाल और हंगामे का सबब बनी। सैटरडे को निगम में बोर्ड बैठक के दौरान हरुनगला में कब्रिस्तान बनाए जाने के प्रस्ताव पर भाजपा-सपा पार्षदों में जबरदस्त तीखी झड़प हो गई। अखाड़ा बने सदन में अपन पक्ष रखे जाने से रोकने और विरोध से नाराज भाजपा पार्षद दल नेता विकास शर्मा ने बैठक से वॉक आउट कर दिया। नेता के जाते ही भाजपा पार्षदों ने भी सदन छोड़ दिया। उधर मेयर डॉ। आईएस तोमर ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इसके खिलाफ भाजपाइयों ने नगर आयुक्त के ऑफिस के आगे देर तक धरना प्रदश्र्1ान दिया।

सपा पार्षद ने उठाई कुर्सी

बोर्ड बैठक के एजेंडे में हरुनगला में निगम की भ्9ब्0 स्कवॉयर मीटर जमीन में से करीब ब्ब्00 स्कॉवयर मीटर पर कब्रिस्तान बनाए जाने का प्रस्ताव लगाया गया था। प्रस्ताव पर चर्चा शुरू होते ही भाजपा पार्षद नेता विकास शर्मा ने इस पर आपत्ति दर्ज की। पार्षद नेता ने कब्रिस्तान की मांग कर रहे फाइक, खुशबू और सरसय्यद इंक्लेव को बीडीए से अप्रूव्ड न होने के बावजूद निगम की जमीन दिया जाना गलत बताया। इस पर वॉर्ड भ्ख् विधौलिया के सपा पार्षद अब्दुल वहीद अंसारी ने तीखा विरोध जताया। भड़के सपा पार्षद ने नाराजगी दिखाते हुए सदन में ही कुर्सी उठा ली। साथी सपा पार्षदों के समझाने के बावजूद अब्दुल वहीद ने बगल में बैठे भाजपा पार्षदों के सामने नाराजगी में कुर्सी पटकी।

इधर जिंदाबाद, उध्ार मुर्दाबाद

प्रस्ताव पर बार-बार विरोध किए जाने से नाराज भाजपा पार्षद नेता ने सदन छोड़ दिया। हालांकि सपा पार्षदों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन नाराज भाजपा पार्षद नेता सहित सभी भाजपा पार्षदों ने सदन से वॉक आउट कर दिया। इसके बाद मेयर ने सपा पार्षदों की मौजूदगी में हरुनगला में कब्रिस्तान बनाए जाने के प्रस्ताव को पास कर दिया। इसके बाद जहां सपा पार्षदों ने प्रस्ताव पास होने की खुशी में मेयर जिंदाबाद के नारे लगाए। वहीं नाराज भाजपा पार्षदों ने नगर आयुक्त के ऑफिस के आगे धरना दे दिया और मेयर मुर्दाबाद के नारे लगाए।

मेयर का पुतला फूंका

कब्रिस्तान के प्रस्ताव को चर्चा बिना पास करने और सपा पार्षद की अभद्रता के खिलाफ भाजपा पार्षदों ने देर शाम निगम परिसर में मेयर का पुतला फूंक दिया। भाजपा पार्षदों ने सपा पार्षद अब्दुल वहीद की बर्खास्तगी की मांग की। भाजपा पार्षदों ने नगर आयुक्त शीलधर सिंह यादव के निगम से जाने पर उनकी कार को रोक दिया। मजबूर होकर नगर आयुक्त को मेयर के साथ उनकी कार से बाहर निकलना पड़ा। इस पर भाजपा पार्षदों ने निगम के मेनगेट पर ताला जड़ दिया। इसके बाद फिर भाजपा पार्षदों ने नगर आयुक्त को घेरा और सपा पार्षद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की। नगर आयुक्त ने कार्रवाई का भरोसा दिया लेकिन भाजपा पार्षद फिर धरने पर बैठ गए।

मौके पर पहुंचे सीअो-कोतवाल

निगम में कब्रिस्तान के प्रस्ताव पर कैंट विधायक राजेश अग्रवाल के विरोध ने शुरू से ही इसे मुद्दा बना दिया था। इसके बाद सपा पार्षदों की लामबंदी ने इसे सपा बनाम भाजपा का सियासी रंग दे दिया। बैठक वाले दिन इस प्रस्ताव पर हंगामे और बवाल की शुरू से ही आशंका के चलते पुलिस से अतिरिक्त फोर्स तैनात किए जाने की व्यवस्था की गई थी। निगम में हुए बवाल के बाद सीओ फ‌र्स्ट असित श्रीवास्तव और कोतवाली एसएचओ अनिल समानिया भी भारी संख्या में पुलिसबल संग मौके पर पहुंच गए। हंगामे के बाद एलआईयू की टीम भी स्थिति का जायजा लेने पहुंची।

सदन में हम पर हमला किया गया। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि सपा पार्षद वहीद अंसारी ने कुर्सी उठाई। सपा पार्षद के खिलाफ कार्रवाई हो, उन्हें बर्खास्त किया जाए।

- विकास शर्मा, पार्षद नेता, भाजपा

हमें बैठक में हमले की पहले से आशंका थी इसलिए ही पुलिस बल तैनात कराने की मांग की गई थी। लेकिन सपा पार्षदों ने पहले ही फोर्स को हटा दिया। सपा की गुंडई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

- विपुल अग्रवाल, भाजपा पार्षद

प्रस्तावों पर चर्चा की जानी चाहिए, इस पर विरोध होता है पर सदन से वॉकआउट किया जाना गलत था। सदन में कुर्सी उठाना भी गलत था। भाजपा पार्षदों को सदन की गरिमा का मान रखना चाहिए था।

- राजेश अग्रवाल, सपा पार्षद

सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। भाजपा पार्षद को प्रस्ताव पर बोलने का मौका दिया गया था, फिर भी हंगामा किया गया। पूरा विरोध पहले से फिक्स था।

- डॉ। आईएस तोमर, मेयर