ट्रैफिक, नशा, साइबर क्राइम और महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध पर लगेगी लगाम

मार्च के पहले सप्ताह से दून में शुरू होगी पहल

DEHRADUN: दून पुलिस ने राजधानी की ब् बड़ी समस्याओं को सॉल्व करने के लिए सर्वोदय को लॉन्च करने का फैसला लिया है। मार्च के पहले सप्ताह में दून पुलिस ट्रैफिक, नशा, महिलाओं की सशक्तिकरण, साइबर क्राइम की समस्याओं से निपटने को दून पुलिस सर्वोदय प्लान पर काम करने की तैयारी में है।

आपस में सुलझाए जाएंगे मुद्दे

सर्वोदय एक प्रकार की ऐसी बॉडी होगी जिसमें शहर की ब् बड़ी समस्याओं को एक ही मंच पर आकर सुलझाने का काम किया जाएगा। दून में ट्रैफिक की समस्या सबसे बड़ी समस्या है, जिसे सॉल्व करने के लिए आए दिन पुलिस महकमा प्रयोग करती रहती है। इसके साथ ही शहर में नशे का कारोबार जमकर हो रहा है। जो यूथ के लिए सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है। इधर महिला सशक्तिकरण के लिए भी पुलिस को सामने आना होगा। महिलाओं के साथ होने वाले उत्पीड़न के मामले भी पुलिस के लिए बड़ी समस्या है। इसके बाद आज के भौतिकवादी युग में इंटरनेट के इस्तेमाल के बाद साइबर क्राइम भी लगातार बढ़ने लगे हैं। जिनको सॉल्व करने के लिए दून पुलिस सभी समस्याओं को एक ही मंच से सुलझाने की कोशिश करेगी। इतना ही नहीं पुलिस सर्वोदय के माध्यम से अवेयरनेस कैम्पेन भी चलाने जा रही है।

दून पुलिस अब सभी जागरूकता के लिए चलाए जा रहे कैम्पेन को एक ही अम्ब्रेला के नीचे लाने की कवायद में है। जिसकी शुरुआत नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को एनजीओ से जोड़ने के साथ हो गया है। एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने बताया कि राजधानी में पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे सभी अभियानों को एक ही अम्ब्रेला के नीचे लाने से काफी राहत मिलेगी। एसएसपी का मानना है कि अगर सभी अभियानों को एक ही जगह से संचालित किया जाए तो आपस में काम करने में आसानी होगी। साथ ही अवेयरनेस प्रोगाम को इजली करवाया जा सकेगा। एसएसपी ने बताया कि सर्वोदय के नाम से एक ऐसा मंच बनाया जाएगा। जिसमें सभी अभियानों को एक ही जगह से संचालित किया जाएगा।

मार्च से सर्वोदय के जरिए समस्याओं का समाधान तलाशने की कोशिश की जाएगी। नशा, ट्रैफिक, महिला सशक्तिकरण, साइबर क्राइम की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

स्वीटी अग्रवाल, एसएसपी