DEHRADUN: नगर क्षेत्र में करदाताओं के सटीक निर्धारण के लिए नगर निगम अब क्षेत्र की सैटेलाइट मैपिंग कराने जा रहा है। बाकायदा इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इतना ही नहीं टैक्स पेयीज को निगम ऑनलाइन टैक्स भरने की सुविधा भी जल्द देगा। इन दोनों योजनाओं को लेकर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। निगम को उम्मीद है कि सैटेलाइट मैपिंग के बाद कई नए करदाता आइडेंटिफाई किए जा सकेंगे और नगर निगम के रेवेन्यू में इजाफा होगा.

 

बढ़ेगा निगम का राजस्व

दून का नगर निगम सूबे का सबसे पुराना नगर निगम है। करदाताओं के निर्धारण के लिए कई बार निगम ने मैन्युअल सर्वे किया है, लेकिन फिर भी करदाताओं का सटीक निर्धारण नहीं हो पाया है। अब नगर निगम ने इसके लिए सैटेलाइट मैपिंग का रास्ता चुना है। निगम द्वारा पूरे निगम क्षेत्र की सैटेलाइट मैपिंग कराई जाएगी और एक-एक भवन का जायजा लिया जाएगा और उनका कर वसूला जाएगा। जाहिर है इस प्रक्रिया से कई नए करदाता सामने आएंगे और निगम का राजस्व बढ़ेगा.

 

ऑनलाइन सुविधा से होगी आसानी

नगर निगम द्वारा करदाताओं को ऑनलाइन टैक्स जमा करने की सुविधा भी जल्द ही दी जा सकती है। अभी तक निगम को टैक्स वसूलने के लिए पहले हर वार्ड में फॉर्म पहुंचाने पड़ते थे या फिर करदाता को इलके लिए निगम के चक्कर काटने पड़ते थे। अब सारी प्रक्रिया ऑनलाइन की जा सकेगी। करदाता घर बैठे अपना टैक्स जमा करा पाएंगे और निगम को भी इसके लिए भाग-दौड़ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

 

अब तक कितने करदाता

- क्.ख्0 लाख गृह करदाता हैं चिन्हित

- भ्0 हजार व्यावसायिक करदाता हैं चिन्हित

- क्7 करोड़ लगभग कर वसूली करता है निगम

 

सैटेलाइट मैपिंग प्रक्रिया के जरिए हम नगर क्षेत्र में बने भवनों का चिन्हीकरण करेंगे, इसके बाद कई नए करदाता सामने आएंगे। हमें उम्मीद है कि इसके बाद निगम का राजस्व बढ़ेगा। इसके साथ ही करदाताओं को ऑनलाइन टैक्स भरने की भी हम सुविधा देने जा रहे हैं।

धर्मेश पैन्यूली, कर अधीक्षक, नगर निगम