JAMSHEDPUR : जनसेवा के कार्यों के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले सत्यनारायण मित्तल शहर के एक जाने-माने समाजसेवी थे। कई सामाजिक संस्थाओं के साथ जुड़कर ये हमेशा समाजसेवा के कार्यों में लगे रहते थे। क्क् फरवरी ख्00फ् को उनका निधन हुआ। समाज के प्रति उनके योगदान की वजह से आज भी लोग उन्हें याद करते हैं।

समाजसेवा को रहते थे तत्पर

समाज की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले जमशेदपुर के समाजसेवियों की बात की जाए, तो उनमें से सत्यनारायण मित्तल का नाम प्रमुखता से आता है। रेड क्रॉस सोसाइटी सहित कई सामाजिक संस्थाओं के साथ जुड़कर वह हमेशा समाजसेवा के कार्यों में लगे रहते थे। क्98भ् से लेकर क्998 तक वे रेड क्रॉस सोसाइटी के ओनररी सेक्रेटरी रहे। इस दौरान उन्होंने यहां रेड क्रॉस सोसाइटी की गतिविधियों को काफी आगे बढ़ाया।

राजस्थान सेवा सदन के संस्थापक सदस्य

पेशे से वकील सत्यनारायण मित्तल और भी कई सामाजिक संस्थाओं के साथ जुड़कर जनसेवा के कार्य करते रहे। वे राजस्थान सेवा सदन के संस्थापक सदस्य थे। इसके अलावा सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट भी थे। सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स की स्थापना का श्रेय भी उन्हें ही जाता है। पहले यहां जमशेदपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स हुआ करता था। उन्हीं के प्रयासों से सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स बना। वे इसके जेनरल सेक्रेटरी और प्रेसिडेंट भी रहे। सत्यनारायण अग्रवाल जमशेदपुर में जनसंघ के संस्थापक सदस्य भी थे और पार्टी के बड़े नेताओं के आग्रह पर उन्होंने यहां से विधानसभा का चुनाव भी लड़ा था। वे काफी मृदुभाषी थे और अपने से छोटों को भी भरपूर सम्मान देते थे।

(सत्यनारायण मित्तल के भाई हरि मित्तल, रेड क्रॉस सोसाइटी ईस्ट सिंहभूम के वर्तमान ऑनरेरी सेक्रेटरी विजय कुमार सिंह और वरिष्ठ पत्रकार रतन जोशी से बातचीत पर आधारित)