सऊदी के प्रिंस करवाई राजाओं को सैर

सऊदी अरब के राजकुमार तुर्की बिन अब्दुल्लाह अपने अनोखे शौक के लिए मशहूर हैं। इस बार उन्होंने फ्लाइट में 80 बाजों के लिए सीट बुक कराकर उन्हें भी हवाई सफर करवा दिया। फ्लाइट में बैठे इन बाजों की फोटो खूब वायरल हो रही है। जहाज में बैठे इन बाजों के साथ फ्लाइट में यात्री भी मौजूद हैं। प्रिंस ने 80 बाजों के लिए सीट बुक कराई इसके बाद किसी ने उसकी फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। हांलाकि इस बात का पता नहीं चल पाया है कि ये फोटो किस एयरलाइन्स की है। फ्लाइट में अपने साथ इतनी संख्या में बाजों को देख यात्री भी हैरान थे।

बाजों ने पहन रखे थे स्पेशल हूड्स

बाज शांत रहें इसलिए उन्हें विशेष तरह हूड्स पहनाए गए थे। जिससे यात्रियों कोई दिक्कत न हो। ये बात आपको अजीब जरूर लग सकती है। खाड़ी के देशों में ऐसा कानून है जहां बाज भी आम इंसानों की तरह फ्लाइट्स में सफर कर सकते हैं। कोई भी एयरलाइंस बाजों को जगह देने से मना नहीं कर सकती। इसके लिए बाजों का भी बाकायदा पासपोर्ट होता है जो 3 साल के लिए जारी किया जाता है। इस पासपोर्ट के साथ बाज बहरीन, कुवैत, ओमैन, कतर, सऊदी अरब, पाकिस्तान, मोरक्को और सीरिया में सफर कर सकते हैं। खाड़ी के देशों बाजों के लिए इतना सम्मान होने का मुख्य कारण इसका राष्ट्रीय पक्षी होना है।

Weird News inextlive from Odd News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk