- आई नेक्स्ट के कैंपेन को स्कूलों ने सराहा

- स्कूलों के नोटिस बोर्ड पर लगाया गया एनर्जी सेविंग के पंफलेट

- क्लास में टीचर ने बच्चों को आई नेक्स्ट के कैंपेन की दी जानकारी

PATNA : एनर्जी कंजर्वेशन को लेकर आई नेक्स्ट पिछले कई दिनों से कैंपेन चला रहा है। आई नेक्स्ट ने बताया कि बिजली को लेकर सरकार की तरफ से क्या लापरवाही बरती जा रही है और हम सिविल सोसाइटी के लोग अपनी रिस्पांसिबिलटी निभा रहे हैं। आई नेक्स्ट के इस प्रयास को सभी ने सराहा। हमारे पास मेल और व्हाट्स एप के जरिये लोगों ने शेयर किया कि वे कैसे एनर्जी सेविंग को प्रमोट करेंगे। एनर्जी सेविंग के पंफलेट को स्कूलों के नोटिस बोर्ड पर भी लगाया गया। इंटनेशनल स्कूल पाटलीपुत्रा, एवीएन हाई स्कूल सहित कई स्कूलों में बच्चों को क्लास में जाकर टीचर ने आई नेक्स्ट के कैंपेन की जानकारी दी साथ कंजर्वेशन ऑफ एनर्जी के बारे में जानकारी दी।

हमें एनर्जी को डिस्ट्रॉय नहीं करना चाहिए। बच्चों के बीच इसको लेकर अवेयरनेस कैंपेन भी चलाया जाना चाहिए। एनर्जी न तो क्रिएट हो सकता है और न ही इसे डिस्ट्रॉय कर सकते हैं। यह सिर्फ अपना फार्म बदलता है। आई नेक्स्ट के इस अभियान की प्रशंसा की जानी चाहिए। बच्चों के बीच भी साइंस क्लासेज और मोरल क्लासेज में एनर्जी कंजर्वेशन को लेकर बात होती है। हमारे बच्चे पड़ोसियों को भी एनर्जी सेविंग को लेकर अवेयरनेस फैलाते हैं।

- मधुमिता सिकदर, को-ऑर्डिनेटर, इंटनेशनल स्कूल पाटलीपुत्र

ये आई नेक्स्ट की पॉजीटिव मुहिम है। हर किसी को एनर्जी सेविंग करनी चाहिए। आज हमारी जरूरत भी यही है। हमें कोशिश करनी चाहिए कि एनर्जी को बर्बाद न करें। अपने बच्चों को भी एनर्जी सेविंग के बारे में अवेयर करें।

- पूनम राय, पैरेंट्स, जगदेव पथ

अर्थ को सेव करने के लिए एनर्जी को सेव करना बहुत आवश्यक है। आई नेक्स्ट ने लगातार इस मुद्दे को लिखा और पटनाइट्स को अवेयर किया यह एक सराहनीय कदम है।

- कुसुम सिंह, पैरेंट्स, राजीव नगर

हम बच्चों को सिखाते हैं कि एनर्जी को कंजर्व करने की जरूरत है। हम उन्हें बताते हैं कि कभी भी बिजली का स्विच ऑन छोड़कर घर से बाहर न जायें। बच्चों में ये आदत अभी से ही डालनी होगी। आई नेक्स्ट को ऐसे मुहिम के लिए बधाई।

- अरशी अली, आशियाना मोड़

स्कूलों में भी बच्चों को एनर्जी सेव करने के बारे में बताया जाता है। हमलोग घर में भी इस बात का ख्याल रखते हैं कि कम से कम बिजली का यूज करें। जहां जरूरत नहीं हो वहां नेचुरल लाइट से काम चलाना चाहिए।

- रबिया नसीम, इंदिरापूरी

एनर्जी सेविंग तो आज हमारे जीवन का हिस्सा हो गया है। अर्थ को सेव करना है तो एनर्जी तो सेव करना ही होगा। घरों में भी एलईडी और सीएफएल ही यूज करना चाहिए। बच्चों को इसके बारे में अवेयर करना चाहिए।

- महेंद्र कुमार सिंह, जय प्रकाश नगर

बिजली का मिसयूज नहीं करना चाहिए। साथ ही हमें आसपास के लोगों को भी एजुकेट करना चाहिए कि एनर्जी कंजर्वेशन कितना आवश्यक है।

- प्राची, स्टूडेंट, इंटरनेशनल स्कूल

जब हम घर से बाहर निकलें तो स्विच ऑफ कर दें। अपने पड़ोसियों को भी एनर्जी के इंपाटर्ेंस के बारे में बताना चाहिए।

- खुशी राज, स्टूडेंट, इंटरनेशनल स्कूल

हमें अपने घरों में एलईडी लाइट का इस्तेमाल करना चाहिए। साथ ही फेस्टिव सीजन में भी इसे ही इस्तेमाल में लाना चाहिए।

- जैनब, स्टूडेंट, इंटरनेशनल स्कूल

घर से निकलते टाइम स्विच को ऑफ करना नहीं भूलना चाहिए। हमें कभी भी एनर्जी का मिसयूज नहीं करना चाहिए। साथ ही दूसरों को भी समझाना चाहिए।

- प्रीति मंगलम, स्टूडेंट, लोयला हाई स्कूल

एनर्जी कंजर्वेशन बहुत जरूरी है। हमें अर्थ डे से पहले यह शपथ लेना चाहिए कि हम एनर्जी को बर्बाद नहीं करेंगे।

- श्रृष्टी कुमारी, स्टूडेंट, लोयला

आइ नेक्स्ट की बहुत अच्छी पहल है। हमलोगों को भी हमेशा एनर्जी सेविंग के बारे में सोचना चाहिए और उसे अपने रूटीन लाइफ में ढालना चाहिए।

- प्रिंस कुमार सिंह, लोयला

मैं घर से निकलते वक्त सारे स्वीच ऑफ कर निकलती हूं। अपने जूनियर को भी कहती हूं कि एनर्जी कजर्वेशन करें।

- शबनम कृति, लोयला