-कई गांवों में युवकों ने भ्रमण कर जल संरक्षण के प्रति ग्रामीणों को किया जागरुक

CHANDAULI: महाराष्ट्र के लातूर व देश के अन्य हिस्सों में पानी की किल्लत से जूझ रहे लोगों की मदद के लिए स्वयं सेवी संस्था सक्रिय हो गई हैं। शनिवार को ब्रिज ऑफ होप के बैनर तले युवाओं ने कई गांव में भ्रमण कर लोगों से आर्थिक मदद एकत्र की। साथ ही पानी के संरक्षण के प्रति जागरुक किया।

जुटाया धन

युवकों की टीम कई गावों में पहुंची। युवकों ने देश के विभिन्न हिस्सों में आई प्राकृतिक आपदा का विस्तार से उल्लेख किया। बताया कई स्थानों पर पेयजल की भीषण किल्लत हो गई है। इससे वहां के वा¨शदों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। स्थिति इस कदर भयावह है कि पशु पक्षी व मनुष्य पानी के अभाव में दम तोड़ रहे हैं। ऐसे में इन्हें पेयजल मुहैया कराया जाना नितांत जरूरी हो गया है। हालांकि केंद्र सरकार पानी की किल्लत झेल रहे लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने में पूरी मदद कर रही है। बावजूद इसके देश की जनता का भी दायित्व मदद के लिए हाथ बढ़ाने का है। लोगों ने पेयजल की बर्बादी रोकने का आह्वान किया। इस दौरान विजय कुमार, दीपक कुमार, रविनंदन, वायस पानी, गीता गुप्ता, विरेन्द्र कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।