RANCHI: एक महिला के पति की मौत के बाद उसका स्कूल फ्रेंड हमदर्द बना गया। शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। लेकिन, जब विधवा महिला ने उसपर शादी का दबाव बनाया तो वह और उसका परिवार उसके साथ मारपीट करने लगा। मामले में विक्टिम ने महिला थाने में एक शिकायत दर्ज कराई है।

क्या है मामला

विक्टिम ने कहा है कि वह मूल रूप से रामगढ़ की रहनेवाली है। उसके पति की मौत के बाद वर्ष ख्0क्फ् में वह हजारीबाग चली गई। वहां उसका स्कूल फ्रेंड धनीराम टुडू मिला। उसने शादी करने का प्रस्ताव दिया। फिर, दोनों ने रांची में आकर पहाड़ी मंदिर में शादी रचा ली। दोनों पति-पत्‍‌नी की तरह रहने लगे। चार साल तक दोनों साथ रहे। इसके बाद धनीराम टुडू ने विक्टिम से शादी करने की बात अपने घरवालों से कही। इसके बाद धनीराम टुडू और उसके परिवार वाले प्रताडि़त करने लगे। उनका कहना था कि हमलोग विधवा महिला का यूज करते हैं, फिर उसे फेंक डालते हैं। विक्टिम ने कहा कि उसके पति की बहन और बहनोई सीएमपीडीआई में रहते हैं।

रात भर रही बंधक (बॉक्स)

विक्टिम ने बताया कि उसे एग्जाम देने के लिए हैदराबाद जाना है। इसके लिए उसने पैसे की डिमांड की तो उसके साथ मारपीट की गई। उसे रात भर सीएमपीडीआई में बंधक बना कर रखा गया। दूसरे दिन आरोपी धनीराम टुडू की बहन पिंकी देवी ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद जब उसने अपने रांची में रह रहे टीचर को फोन किया तो टीचर ने वहां पुलिस को भेजा। पुलिस को देखकर सभी लोग वहां से फरार हो गए। महिला थाना पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।