- सिटी के कई स्कूलों में रिक्त रह गयीं शिक्षा के अधिकार के तहत गरीब बच्चों के लिए आरक्षित सीटें

-डीपीएस और जेवीएम में रिक्त सीटों की संख्या सबसे ज्यादा

ड्डढ्डद्धद्बह्यद्धद्गद्म.ह्यद्बठ्ठद्धड्ड@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

RANCHI (21 न्श्चह्मद्बद्य): गरीबों के हक पर एक बार फिर दबंगों ने निशाना लगाना शुरु कर दिया है। मामला बाल शिक्षा अधिकारी अधिनियम 2009 से जुड़ा है। सिटी के स्कूलों में इस कानून की धज्जियां उड़ाकर इनकी सीटों पर माफियाओं की सहायता से कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। डीपीएस में जहां बीपीएल की 54 सीटें रिक्त हैं, वहीं जेवीएम श्यामली में भी 31 सीटों पर बीपीएल बच्चों का एडमिशन नहीं हो सका है। माफियाओं की नजर सबसे ज्यादा इन दोनों स्कूलों की सीटों पर है। फर्जी दस्तावेजों के सहारे इन सीटों पर बच्चों के एडमिशन की तैयारी की जा रही है और इसकी एवज में मोटी रकम हड़पने का प्लान है।

डीपीएस, जेवीएम व डीएवी में सीटें खाली

बीपीएल कैटगेरी में सबसे ज्यादा सीटें डीपीएस, जेवीएम श्यामली और डीएवी की विभिन्न शाखाओं में खाली हैं। लोग अपने बच्चों को इन स्कूलों में पढ़ाने के लिए तरसते हैं, देर रात से फार्म के लिए लाइन लगाते हैं, धक्के खाते हैं, मार खाते हैं, पैरवी और रसूख का खेल रचते हैं उसके बावजूद गरीबों को शिक्षा देने के मामले में इतने बड़े स्कूलों का फिसड्डी होना कई सवाल खड़े कर रहा है।

नहीं बना 72 हजार तक का इन्कम सर्टिफिकेट (बॉक्स)

जिला प्रशासन से जो जानकारियां छनकर सामने आयी हैं उसके अनुसार दाखिले के समय पर जिला प्रशासन हमेशा 72 हजार से कम राशि का आय प्रमाण पत्र निर्गत नहीं करता है। ऐसे आवेदकों को 92 हजार की आय का प्रमाण पत्र प्रदान कर दिया जाता है जिसके कारण उनके बच्चे शिक्षा के अधिकार से वंचित रह जाते हैं।

क्या है शिक्षा के अधिकार अधिनियम (बॉक्स)

शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 के तहत गैर सहायता प्राप्त निजी विद्यालयों में अनुसूचित जाति व जनजाति, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक समुदाय, निशक्त बच्चे जो 40 प्रतिशत से ज्यादा निशक्त हों तथा अनाथ बच्चों के लिए 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित रहती हैं। इनके साथ साथ वैसे लोग जिनकी वार्षिक आय 72 हजार से कम होती है उनके बच्चों को भी इन स्कूलों में दाखिला देना अनिवार्य है।

किस स्कूल में कितनी सीटें खाली (बॉक्स)

स्कूल वैकेंट सीट

डीपीएस - 54 सीट (नर्सरी)

जेवीएम- 31 सीटें (नर्सरी)

डीएवी गांधीनगर- 39 (एलकेजी)

डीएवी हेहल- 36 (एलकेजी)

डीएवी कपिलदेव- 24 सीटें

कैंब्रियन पब्लिक स्कूल- 29 सीटें

डीएवी बरियातू- 25 सीटें

केराली स्कूल- 18 सीटें

ब्रिजफोर्ड स्कूल- 8 सीटें

वर्जन

इन सीटों पर नामांकन के लिए प्रक्रिया के तहत कार्य किये जा रहे हैं। पहली घोषणा के बाद सीटें रिक्त रह गयी हैं इसलिये फिर से इन सीटों पर दाखिला करने की तैयारी चल रही है। माफियाओं के द्वारा साजिश रची जा सकती है पर सारे दस्तावेजों की जांच होने के बाद ही नामांकन होगा।

रतन कुमार

डीईओ, रांची