Science learning made easy

-साइंस डे का थीम है साइंस फोर नेशन बिल्डिंग

-डिजिटल प्लेनेटोरियम बनेगा श्रीकृष्ण साइंस सेटर में

PATNA: साइंस सीखना कोई कठिन काम नहीं है, बस कुछ टूल्स और एग्जीबिशन होना चाहिए। गांधी मैदान के नजदीक श्रीकृष्ण साइंस सेंटर एक ऐसी ही जगह है। लाइट कैसे काम करना है, हमारी छवि अलग-अलग मिरर में खास क्यों दिखती है, कोई वस्तु बॉटम में रखने के बावजूद ऊपर क्यों ही दिखती है तो कैसे, न्यूटन का लॉ कैसे काम करता है, समुद्र में लहरें कैसे उत्पन्न होती है और बहुत कुछ ऐसा है, जिसे देखकर न केवल बच्चे बल्कि बड़े भी चकित रह जाते हैं। यहां इन चीजों को देखने ही नहीं समझाने के लिए गाइड भी मौजूद रहते हैं।

बिना साइंस के विकास नहीं

इस साल साइंस डे का थीम है साइंस फोर नेशन बिल्डिंग। इस बारे में श्रीकृष्ण साइंस सेंटर के क्यूरेटर स्वरूप मंडल ने बताया कि बिना साइंस को डेवलप किए किसी देश का विकास संभव नहीं है, इसलिए साइंस प्रमोशन बेहद जरूरी है। इसे देश भर के सभी नेशनल काउंसिल ऑफ साइंस म्यूजियम सेलिब्रेट कर रहे हैं।

क्यों मनाते हैं नेशनल साइंस डे?

इंडिया के फेमस साइंटिस्ट डॉ सीवी रमण के रिसर्च पेपर जिसे रमण इफेक्ट के नाम से जाना गया, को 28 फरवरी, 1928 के दिन ही नोबेल अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद देशभर में साइंस एक्टिविटी को बढ़ावा देने के मकसद से इसे नेशनल साइंस डे के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है।

जो नहीं आए, वे भी जान पाते साइंस

श्रीकृष्ण विज्ञान साइंस सेंटर न केवल नेशनल काउंसिल ऑफ साइंस म्यूजियम के अंतर्गत पहला रीजनल साइंस म्यूजियम है, बल्कि यहां जो नहीं आ सकते हैं उन बच्चों के लिए भी यह उन तक पहुंचता है। स्वरूप मंडल ने बताया कि मोबाइल साइंस एग्जीबिशन प्रोग्राम के माध्यम से स्टेट के विभिन्न जिलों के स्कूलों में साइंस एग्जीबिशन की बस भेजी जाती है। इसमें करीब 24 साइंस एग्जीबिशन होता है। इसके लिए स्टेट गवर्नमेंट से मिलकर रूट और स्कूल डिसाइड किया जाता है।

डिजिटल प्लैनिटेरियम होगा तैयार

आने वाले कुछ महीनों में डिजिटल प्लैनिटेरियम यहां बनाया जाएगा। इसके यूनिवर्स के विभिन्न पक्षों के बारे में फिल्म के माध्यम से जानकारी मिलेगी। इसके लिए जर्मन टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया जाएगा। इसे देखने के लिए स्टेट ऑफ आर्ट गैलरी होगी। इसमें 50 लोगों के बैठने की फैसिलिटीज होगी।

Highlights

क्या-क्या है देखने के लिए

- मिरर एंड इमेज गैलरी

-फन साइंस गैलरी

-थ्री डी फिल्म शो

-पॉपुलर साइंस गैलरी

-साइंस शो एंड डेमोस्ट्रेशन

-तारामंडल