टाइटन पर मिला जीवन का प्रमाण
वैज्ञानिकों ने शनि के सबसे बड़े उपग्रह टाइटन पर जीवन का अहम प्रमाण खोजा है। वैज्ञानिकों को इस पर एक्रिलोनाइट्राइल अणु मिला है। इससे बिना ऑक्सीजन वाले मीथेन भरे टाइटन के वातावरण में जीवन की संभावना बढ़ गई है। अमेरिका की कॉर्नेल यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं का कहना है कि यह खोज हमें दूसरी दुनिया में जिंदगी की खोज के बहुत करीब पहुंचा सकती है।

वैज्ञानिकों को टाइटन पर मिला प्रोटोसेल
वैज्ञानिक जोनाथन लुनाइन ने कहा वैज्ञानिकों ने एक्रिलोनाइट्राइल अणु खोजा है जो ऐसे प्रोटोसेल बनाने में सक्षम है। जिसे तरल मीथेन में सुरक्षित रखा जा सकता है। प्रोटोसेल को जीवन की पहली कड़ी माना जाता है। लुनाइन ने कहा कि इस अणु के मिलने के बाद इस बात को समझने में आसानी होगी कि टाइटन के मीथेन वाले वातावरण में जीवन संभव है या नहीं। इस खोज से एक बिलकुल अलग तरह से वातावरण में जीवन होने की संभावनाओं का रास्ता खुलेगा।

 

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Interesting News inextlive from Interesting News Desk