- आवास विकास ने लगाई सील, कैंट बोर्ड ने ढहाए अवैध निर्माण

मेरठ। आवास विकास ने बुधवार को अपने क्षेत्र में अवैध रुप से बन रहे अवैध निर्माण पर सील लगा दी वहीं कैंट बोर्ड ने भी क्षेत्र के अवैध निर्माण पर हथौड़ा चलाकर उसे ढहा दिया।

भवन पर लगाई सील

आवास विकास की टीम ने बुधवार दोपहर शास्त्रीनगर एच ब्लॉक में अवैध रूप से बिना अनुमति के बन रहे एच 4 भूखंड पर कार्यवाही करते हुए सील लगा दी। इस भूखंड पर भूमालिक द्वारा बेसमेंट बनाकर चार दुकानों का निर्माण किया जा रहा था। बुधवार को टीम ने निर्माण कार्य रुकवाकर आवास विकास अधिनियम की धारा 28 क के अनुसार भवन पर सील लगा दी।

कैंट बोर्ड ने किया ध्वस्त

कैंट बोर्ड ने अपने एरिया के तेली मोहल्ला में बढ़ रहे अवैध निर्माण पर सख्त कार्यवाही करते हुए बुधवार को मकान नंबर 225 और 226 समेत सदर बाजार में दुकान के बाहर लगे अवैध शटर को तोड़ दिया गया। कैंट बोर्ड की टीम ने कई अन्य अवैध निर्माण को नोटिस देकर अवैध निर्माण हटाने का आदेश दिया है।

वर्जन-

नए अवैध निर्माण को किसी कीमत पर नही होने दिया जाएगा। आवास विकास लगातार नोटिस भेजकर अवैध निर्माणों पर लगाम कस रहा है।

- प्रमोद कुमार, एक्सईन आवास विकास

कैंट एरिया में कई अवैध निर्माण चिह्नित कर उन्हें नोटिस भेज गया था। जिन्होंने नोटिस के बाद भी सुधार नही किया, उनके निर्माण ध्वस्त किए जाएंगे।

- पीयूष गौतम, एई कैंट बोर्ड