आठ बातें,जो असली धोनी और ऑनस्‍क्रीन 'धोनी' सुशांत सिंह राजपूत में हैं एक जैसी

1 . बैकग्राउंड :

शुरुआत से ही सुशांत और धोनी एक ही जैसे बैकग्राउंड से ताल्लुक रखते आए हैं। दोनों ही स्टार्स छोटे कस्बों से निकलकर बड़े शहरों तक पहुंचे हैं। दोनों ही असल में बिहार-झारखंड से आते हैं। एक पटना में पले बढ़े हैं, तो एक रांची में। इससे भी ज्यादा गौर करने वाली बात ये है कि दोनों के पिता गर्वनमेंट जॉब में थे और परवरिश भी उनकी एक जैसी ऐसी ही हुई।

आठ बातें,जो असली धोनी और ऑनस्‍क्रीन 'धोनी' सुशांत सिंह राजपूत में हैं एक जैसी

2 . पिता के साथ फॉर्मल रिलेशन :

धोनी और सुशांत दोनों का ही अपने-अपने पिता से शुरू से बेहद फॉर्मल रिलेशन रहा है। दोनों के ही पिता अपने बच्चों को गर्वनमेंट जॉब में देखना चाहते थे। वहीं दोनों ही स्टार्स के ख्वाब कुछ दूसरे थे। फर्क सिर्फ इतना है कि एक खेल में नाम कमाना चाहता था तो दूसरा एक्टिंग की दुनिया में। आखिर में दोनों ने अपने ख्वाब को ही पूरा किया।

आठ बातें,जो असली धोनी और ऑनस्‍क्रीन 'धोनी' सुशांत सिंह राजपूत में हैं एक जैसी

3 .  दोनों ने ही फेस किए चैलेंजेस :

धोनी और सुशांत दोनों ही अपने पिता की सोच के खिलाफ जाकर जिंदगी में नाम कमाना चाहते थे। इसके लिए उन्हें हमेशा अपने पिता से डांट और ताने सुनने पड़े। इसके बावजूद उन्होंने सबका सामना किया और आखिर में खुद के साथ अपने पिता का नाम भी रोशन किया।

आठ बातें,जो असली धोनी और ऑनस्‍क्रीन 'धोनी' सुशांत सिंह राजपूत में हैं एक जैसी

4 . बहनों का मिला सपोर्ट :

क्रिकेट के उस्ताद महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी को संवारने में उनकी बहन जयंती गुप्ता ने काफी अहम रोल प्ले किया। वहीं सुशांत सिंह राजपूत भी अपनी चार बहनों के बाद सबसे छोटे भाई हैं। उनकी एक बहन स्टेट लेवल क्रिकेटर भी हैं। वह सुशांत के लिए काफी स्पेशल भी है। कुल मिलाकर दोनों की बहनों का बहुत बड़ा सपोर्ट रहा दोनों के कॅरियर मेकिंग में।

आठ बातें,जो असली धोनी और ऑनस्‍क्रीन 'धोनी' सुशांत सिंह राजपूत में हैं एक जैसी

5 . दोनों ही पढ़ाई में भी थे उस्ताद :

धोनी और सुशांत दोनों ही पढ़ाई में बहुत अच्छे थे। इसके बावजूद दोनों के सपने पढ़ाई से दूर किसी अलग ही फील्ड में नाम कमाने के थे। सुशांत ने जहां दिल्ली के इंजीनियरिंग कॉलेज से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई शुरू की, वहीं धोनी भी इंटर पास करने के बाद रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज में एडमिशन लेने जा रहे थे। इसके बावजूद इंजीनियरिंग कोर्स के तीन साल पूरे होते ही सुशांत ने अपने सपने की ओर रुख कर लिया। उधर, धोनी ने भी इंटर के बाद कॉलेज में एडमिशन लेने के बजाए क्रिकेट की ओर कदम बढ़ा दिया।

आठ बातें,जो असली धोनी और ऑनस्‍क्रीन 'धोनी' सुशांत सिंह राजपूत में हैं एक जैसी

6 . अपने सपनों से कभी नहीं मोड़ा मुंह :  

अपनी-अपनी फील्ड के दोनों ही सितारों को यहां तक पहुंचने के लिए काफी स्ट्रगल करना पड़ा। दोनों को ही अपनी फैमिली का लिमिटेड सर्पोट मिला। अब सपने तो बड़े थे ही। इसके बावजूद दोनों अपनी-अपनी मेहनत में लगे रहे और आगे बढ़ते रहे। ऐसे में दोनों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। फिर ये दोनों ही अपने-अपने रास्ते से पीछे नहीं हटे।

आठ बातें,जो असली धोनी और ऑनस्‍क्रीन 'धोनी' सुशांत सिंह राजपूत में हैं एक जैसी

7 . दोनों ने शुरुआत की बेहद नीचे से :

दोनों ही स्टार्स ये जानते थे कि इनके सपनों की राह इतनी आसान नहीं होगी। ऐसे में धोनी ने भी शुरुआत की स्कूलों और क्लब क्रिकेट मैचों में खेलकर। इन मैचों के दौरान इनके खेल पर नजर पड़ी नेशनल सेलेक्टर्स की। कुछ ऐसे ही शुरुआत की सुशांत ने भी। कोरियोग्राफर शामक डावर के डांस ग्रुप को ज्वाइन करने के बाद इन्होंने छोटे पर्दे पर एक्टिंग शुरू की। उसके बाद बॉलीवुड में इनको ब्रेक मिला फिल्म 'काय पो चे' से।

आठ बातें,जो असली धोनी और ऑनस्‍क्रीन 'धोनी' सुशांत सिंह राजपूत में हैं एक जैसी

8 . दोनों के ही स्ट्रगलिंग डेज़ में लड़े नैना :

अब इसे इत्तेफाक ही कहेंगे कि धोनी ने भी अपनी गर्लफ्रेंड प्रियंका झा को अपने स्ट्रगलिंग डेज़ के दौरान डेट करना शुरू किया था। दोनों एक-दूसरे से मिलते रहे, लेकिन 2002 में हुए एक्सिडेंट में उन्होंने प्रियंका को हमेशा के लिए खो दिया। उसके बाद इनकी शादी हुई साक्षी सिंह रावत से। ठीक ऐसे ही सुशांत भी अपने सीरियल 'पवित्र रिश्ता' की शूटिंग के दौरान को-स्टार अंकिता लोखंडे के करीब आए। दोनों काफी समय तक लिव-इन में भी रहे। इसके बावजूद दोनों का रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल सका और दोनों अलग हो गए।

Bollywood Newsinextlive fromBollywood News Desk

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk