ऐसी है खासियत
अहमदाबाद के बारे में तो सब जानते ही होंगे। गुजरात की इस आर्थिक राजधानी का नाम अहमदाबाद अहमद शाह के नाम पर पड़ा था। इस शहर में लकी नाम का एक रेस्टोरेंट है। इस रेस्टोरेंट में दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं और खाने का लुत्फ उठाते हैं। इस जगह की सबसे बड़ी खासियत ये है कि यहां लोग खाने का लुत्फ बड़ी-बड़ी कब्रों के बीच उठाते हैं।

पढ़ें इसे भी : जानिये क्यों पूरे बिहार में हो रही है इस गाय की चर्चा

ये है वो रेस्टोरेंट
ये रेस्टोरेंट पुरानी कब्रों के बीच बना हुआ है। यहां आसपास रहने वाले लोग बताते हैं कि ये कर्ब्रें 10वीं सदी की हैं। इनमें सूफी संतों को दफनाया गया था। इस रेस्टोरेंट के मालिक कृष्णन कुट्टी कहते हैं कि क्योंकि ये कर्ब्रें सूफ संतों की हैं, इसलिए इनको यहां से हटाने के बजाए इनके आसपास कुर्सियां लगा दी गई हैं। वैसे ये आइडिया भी क्या खूब है। इससे रेस्टोरेंट को एक अलग ही पहचान जो मिल गई है।  

पढ़ें इसे भी : गलती से खाते में पहुंचे 31 करोड़ रुपये से लड़की ने खरीद डाले कपड़े-गहने, फिर...

क्‍या आप जाना पसंद करेंगे कब्रिस्‍तान में बने इस रेस्‍टोरेंट में!

पढ़ें इसे भी : तो सिर्फ इसलिए जयमाल के बाद दुल्हन ने दूल्हे को किया अकेले विदा

ऐसा कहते हैं यहां के मालिक
कृष्णन कुट्टी कहते हैं कि यहां कब्रें के आसपास बैठकर खाने में लोगों को भी कोई एतराज नहीं हुआ। बल्कि इससे उल्टा ही देखने को मिला। इन कब्रों की वजह से ही लोग यहां ज्यादा आने लगे। इससे उनके बिजनेस का ग्राफ भी बढ़ने लगा। अब ऐसे हालात में इन कब्रों को और भी ज्यादा सजा दिया गया। ताकि अब और ज्यादा लोग इस खासियत की ओर अट्रैक्ट हों।

Weird News inextlive from Odd News Desk

 

Weird News inextlive from Odd News Desk