हरमू में पार्टी सुप्रीमो की मौजूदगी में हुआ सम्मेलन

RANCHI: आजसू की रांची महानगर महिला अध्यक्ष सीमा सिंह बनाई गई हैं। रविवार को स्वागतम हॉल हरमू में आजसू रांची महानगर महिला समिति का सम्मेलन हुआ। मौके पर चीफ गेस्ट आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो थे। मौके पर श्री महतो ने कहा कि महिलाओं की आवाज को नजरअंदाज कर समय और समाज की नब्ज को कभी समझा नहीं जा सकता है। ऐसे में कोई भी नीतिगत फैसला महिलाओं की भागीदारी से ही सुनिश्चित होनी चाहिए। महिलाओं को नेतृत्व खुद अपने हाथ में लेने की जरूरत है। वक्त है कि पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता न सिर्फ समस्याओं को चिन्हित करें, बल्कि खुद उनको अपने स्तर से सुलझाने का बीड़ा भी उठाएं। ताकि यह संगठन एक मिसाल कायम कर सके। उन्होंने कहा कि क्फ् लाख की आबादी वाला यह शहर कुड कंक्रीट की इमारतों पर नहीं टिका है। बल्कि उसके नीचे बसी झुग्गी-झोपडि़यों वाली बस्ती पर टिका है। हमारा फर्ज है कि हाशिए पर मौजूद लोगों को एकजुट करें। इस सम्मेलन का संचालन प्रदेश संयोजिका वायलेट कच्छप और डॉ। उषा किरण ने किया।